फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शहर के साढ़े तीन लाख परिवारों पर बढ़ा यूजर चार्ज का बोझ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शहर के साढ़े तीन लाख परिवारों पर बढ़ा यूजर चार्ज का बोझ
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में मध्यम और उच्च आय वर्ग के साढ़े तीन लाख परिवारों पर नगर निगम ने यूजर चार्ज का बोझ बढ़ा दिया है। घर से कूड़ा उठाए जाने का यह शुल्क मध्यम आय वर्ग (एमआईजी) के मकान और फ्लैट के लिए 50 से बढ़ाकर 80 रुपये प्रति माह और उच्च आय वर्ग एचआईजी) के लिए 70 से बढ़ाकर 80 कर दिया गया है। निम्न आय वर्ग (एलआईजी) और दुर्बल आय वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के यूजर चार्ज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह 40 रुपये प्रति माह ही रहेगा। इसका फैसला शुक्रवार को हुई नगर निगम की कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया।
महापौर आशा शर्मा की अध्यक्षता और नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर की मौजूदगी में हुई की बैठक में कुल 17 प्रस्ताव पेश किए गए और चर्चा के बाद सभी पास कर दिए गए। हालांकि, बैठक के एजेंडे में यूजर चार्ज का प्रस्ताव शामिल नहीं था लेकिन अधिकारियों की ओर से बैठक के अंत में पूरक एजेंडा शामिल कर इस पर चर्चा कराई गई। 12 सदस्यों वाली कार्यकारिणी में सपा पार्षद दल के नेता मोहम्मद कल्लन ने यूजर चार्ज बढ़ाए जाने के प्रस्ताव का विरोध किया। भाजपा के आठ पार्षदों की सहमति से बहुमत के आधार पर प्रस्ताव पास हो गया। कांग्रेस के पार्षद जाकिर सैफी ने प्रस्ताव को बोर्ड में ले जाने का सुझाव दिया। महापौर आशा शर्मा ने कहा कि इस पर बोर्ड बैठक में भी चर्चा होगी।
विज्ञापन

ढाई माह में खर्च किया 10 करोड़ का डीजल
नगर निगम ने कूड़ा उठवाने में महज ढाई माह में 10 करोड़ रुपये का डीजल खर्च कर दिया। नगर निगम ने बजट में डीजल के लिए 47 करोड़ रुपये का आवंटन किया था लेकिन पहले चरण में सिर्फ 10 करोड़ रुपये ही दिए गए थे। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग ने 10 करोड़ रुपये डीजल के लिए और आवंटित कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग के इस प्रस्ताव पर कार्यकारिणी समिति ने सहमति दे दी है। नगरायुक्त का कहना है कि एक महीने में कूड़ा उठाने का ठेका प्राइवेट कंपनी को दे दिया जाएगा। इसके बाद निगम का डीजल खर्च करीब 90 फीसदी कम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

60 करोड़ के विकास कार्य न होने पर हंगामा
नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक की शुरुआत होते ही पप्पू कॉलोनी क्षेत्र से भाजपा पार्षद यशपाल पहलवान ने वार्डों में वार्ड कोटे के 60 करोड़ के विकास कार्य न कराए जाने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसकी वजह से विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। अधिकारी जवाब दें, नहीं तो हम बैठक का बहिष्कार करेंगे। महापौर ने यशपाल को चुप कराने का प्रयास किया तो पार्षद यशपाल ने भी विरोध किया और कहा कि हम जनता से चुनकर आए हैं, आप हमें चुप नहीं करा सकती हैं। इस पर मेयर ने पीए को पार्षद की आवाज रिकॉर्ड करने के लिए कहा। इसके बाद कांग्रेस पार्षद जाकिर सैफी ने कहा कि अगर बजट नहीं है तो सभी वार्डों में काम बंद करा दिए जाएं। गिने-चुने में काम कराए जा रहे हैं और अधिकांश वार्ड में बंद हैं। नगरायुक्त ने जवाब दिया कि उनका वार्ड भी उस सूची में शामिल हैं जिसमें काम कराए जा रहे हैं। नगरायुक्त ने कहा कि हम निगम की आमदनी बढ़ाने के प्रस्ताव लाते हैं तो आप (पार्षद) उसे निरस्त कर देते हैं। इसका असर विकास कार्यों पर तो पड़ेगा ही।
निर्धारित यूजर चार्ज की दरें
श्रेणी यूजर चार्ज प्रतिमाह पुरानी दरें
ईडब्ल्यूएस भवन व एलआईजी भवन 40 रुपये 40 रुपये
एमआईजी, एचआईजी भवन 80 रुपये 50 व 70 रुपये
छोटी दुकानें, ठेले, छोटे रेस्तरां 100 रुपये 200 से 1500 रुपये
होटल, लॉज, धर्मशाला, मैरिज हॉल 1000 रुपये 500 से 10000 रुपये
बेकरी, मिठाई की दुकान, स्कूल कॉलेज
छोटे अस्पताल, लैब।
बड़े अस्पताल, मॉल, मल्टीप्लेक्स, शोरूम, 1500 रुपये 5000 से 20 हजार रुपये
पेट्रोल पंप, फार्म हाउस आदि अन्य बड़े संस्थान।
इन प्रस्तावों को भी मिली मंजूरी
- वार्ड-1 स्थित पार्क में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के चबूतरे की मरम्मत कराई जाएगी।
- वार्ड-94 की रामपुरी कॉलोनी के पार्क में किंडर गार्डन और मिनी जिम बनाया जाएगा।
- वार्ड-53 के रईसपुर में गली को ऊंचा कराया जाएगा।
- वार्ड-48 में बंजारा चौक के पास सड़क का पुनर्निर्माण कराया जाएगा।
- वार्ड-30 के सदरपुर गांव की गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएंगी।
- वार्ड 62 के गोविदंपुरम के चार क्षेत्रों में विकास कार्य कराए जाएंगे।
- वार्ड-52 में एमएमएच कॉलेज के सामने वाले पार्क 15.07 लाख रुपये खर्च कर विकसित कराया जाएगा।
- वार्ड-49 में नंदग्राम स्थित रामलीला वाले पार्क की मरम्मत और फुटपाथ निर्माण पर 17.22 लाख रुपये खर्च होंगे।
- वार्ड-80 में राजेंद्र नगर के जगदंबा पार्क की मरम्मत पर 17.45 लाख रुपये खर्च करेगा निगम।
- इंदिरापुरम के तिकोना पार्क की मरम्मत पर 17.71 लाख, सेंट्रल पार्क की मरम्मत पर 16.72 लाख खर्च होंगे।
- इंदिरापुरम में शक्तिखंड-2 के सामने पार्क की मरम्मत 15.94 लाख रुपये खर्च करेगा निगम
- पप्पू कालोनी की गली नंबर दो में इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली का निर्माण कराया जाएगा।
- नगर निगम कृष्णा विहार कुटी में स्कूल संचालित करेगा, दाखिले शुरू किए।
- निगम के स्कूलों में 62 की उम्र में सेवानिवृत्त होंगे शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed