{"_id":"62c5e917684ebc3f3829520a","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2411424200","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के लिए मार्ग से हटेंगी रैपिड रेल निर्माण की बड़ी मशीनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के लिए मार्ग से हटेंगी रैपिड रेल निर्माण की बड़ी मशीनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांवड़ यात्रा के लिए मार्ग से हटेंगी रैपिड रेल निर्माण की बड़ी मशीनें
गाजियाबाद। हरिद्वार से आने वाले लाखों कांवड़ियों की सुरक्षित यात्रा के लिए नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (एनसीआरटीसी) कांवड़ मार्ग से रैपिड रेल निर्माण में लगी बड़ी मशीनों को हटाएगा। यात्रा तक निर्माण संबंधी बड़ी मशीनों को दूसरी जगह स्थानांतरित या फिर मार्ग के बिल्कुल किनारे किया जाएगा। कांवड़ यात्रा शुरू होने से लेकर संपन्न होने तक साहिबाबाद से दुहाई तक प्राथमिकता खंड और दुहाई से मोदीनगर तीसरे खंड में सिर्फ बैरीकेडिंग के अंदर निर्माण कार्य चलेगा।
बड़ी मशीनों के हटने से कांवड़ यात्रा तक दुहाई से मोदीनगर के बीच एलिवेटेड ट्रैक संबंधी भारी भरकम कार्य स्थगित रह सकते हैं। एनसीआरटीसी की ओर से अभी कांवड़ यात्रा के मद्देनजर बैरीकेडिंग को पीछे की ओर खिसकाया जा रहा है। इससे दिल्ली-मेरठ हाईवे से गुजरने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा में और सहूलियत होगी।
मार्ग को दुरुस्त करने का शुरू हुआ काम
एनसीआरटीसी की ओर दिल्ली-मेरठ हाईवे पर कांवड़ियों की सहूलियत के लिए मार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया है। मार्ग पर यातायात को व्यवस्थित करने का काम जिला प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस की मदद से किया जा रहा है। एनसीआरटीसी के अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा से पहले 15 जुलाई तक मार्ग को ठीक करने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य कट और यू-टर्न पर मार्शल रहेंगे तैनाती
कांवड़ यात्रियों की सहूलियत के लिए मार्ग में प्रकाश और स्वच्छ शीतल पेयजल की व्यवस्था करने के साथ सुरक्षा संबंधी कई कदम उठाए जाएंगे। यातायात को रफ्तार देने के लिए एनसीआरटीसी ने हाईवे पर कई स्थान पर यू-टर्न और नए कट बनाए हैं। ऐसे में कांवड़ियों की सुरक्षा और यातायात को व्यवस्थित करने के लिए यू-टर्न पर ट्रैफिक मार्शल की तैनाती की जाएगी। इससे कोई अंजान व्यक्ति कांवड़ मार्ग में श्रद्धालुओं की आने वाली टोलियों के बीच में प्रवेश नहीं कर सकेगा।
प्रशासनिक आदेश मिलने तक नहीं रुकेगा निर्माण कार्य
एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स का कहना है कि मार्ग को दुरुस्त कराने के साथ हाईवे पर जिला प्रशासन और यातायात पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा संबंधी हर कदम उठाए जा रहे हैं। ऐसे में आगे प्रशासनिक आदेश मिलने तक कॉरिडोर में जारी निर्माण कार्य नहीं रोका जाएगा।
सीसीटीवी से लैस होगा कांवड़ मार्ग
बुधवार को कांवड़ यात्रा के लिए जिलाधिकारी, एसएसपी ने आरआरटीसी के अधिकारियों के साथ बैठक की। एसएसपी ने कहा कि कांवड़ मार्ग सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेगा जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहेगी। जिस थाना क्षेत्र से कांवडिएं गुजरते हैं उन थानों से पुलिस फोर्स की कितनी जरुरत हैं इसकी डिमांड मांगी गई है। कांवड़ मार्ग पर शिविर के लिए भी स्थान चिन्हित किए जा रहे हैं। बिना अनुमति के शिविर लगाने की अनुमति नहीं होगी। कांवड़ मार्ग पर वॉच टावर से 24 घंटे नजर रखी जाएगी।