फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

कविनगर में पुलिस बूथ के पास युवती को जिंदा जलाया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
कविनगर में पुलिस बूथ के पास युवती को जिंदा जलाया
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे 25 साल की युवती को पुलिस बूथ से महज 50 मीटर की दूरी पर जिंदा जला दिया गया। उसका शव श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के पास मिला। यह 100 फीसदी झुलसी हुई हालत में था। पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची तो चिकित्सक ने मृत बताया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
पार्क से पास से गुजरते लोगों ने युवती को पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी थी। युवती के कपड़े भी पूरी तरह से जल चुके थे। शव को देखते ही लग रहा था कि हत्यारे की साजिश का हिस्सा उसकी शिनाख्त न होने देने की कोशिश करना भी है। इसी के तहत चेहरा भी पूरी तरह से जला दिया गया। पुलिस का कहना है कि उसे पेट्रोल जैसे किसी ज्वलनशील पदार्थ से जलाया गया है।
विज्ञापन

आसपास जलाए जाने के निशान मिले हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों में रात नौ बजे से साढ़े दस बजे तक की फुटेज चेक कर रही है। आसपास के लोगों से भी देर रात तक पूछताछ की गई लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
पुलिस के बाद फोरेंसिक टीम ने मौका मुआयना किया। आसपास देखा कि कहीं युवती को किसी बोरे या बैग में रखकर न लाया गया हो, लेकिन ऐसा कुछ नहीं मिला। फील्ड यूनिट ने मौके के फोटो खींचे। वहां महिला के जले हुए कपड़ों के हिस्से मिले। इनके नमूने लिए गए।
लापता महिलाओं की डिटेल निकलवाई
पुलिस अधिकारियों ने रात में ही सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र की लापता महिलाओं की डिटेल निकलवाएं। लोनी, मसूरी, सिहानी गेट में बात की गई। यहां से महिला लापता बताई गई हैं। पुलिस 25 से 30 साल की लापता महिलाओं के बारे में जानकारी कर रही है।

लोनी में हो चुकी ऐसी घटना
इसी तरह की घटना दो महीने पहले लोनी में हो चुकी है। वहां दिल्ली से लाकर महिला का शव फेंका गया था। उसका चेहरा भी झुलसा दिया गया था ताकि शिनाख्त नहीं हो सके। वह महिला काफी दिनों तक लोनी क्षेत्र में ही किराए पर रही थी। शिनाख्त होते ही मामले का खुलासा हो गया था।
बयान
महिला का शव मिला है। पूरे जिले में अलर्ट किया गया है। लापता महिलाओं के बारे में जानकारी की जा रही है। - अवनीश कुमार, सीओ कविनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed