{"_id":"62a8e27c1758c45c556646fc","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2400592143","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज से बेच दी दूसरे की जमीन, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेज से बेच दी दूसरे की जमीन, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी दस्तावेज से बेच दी दूसरे की जमीन, रिपोर्ट दर्ज
गाजियाबाद। विजयनगर सेक्टर-नौ निवासी विनोद कुमार की जमीन का फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी के आधार पर बैनामा करने और दो अन्य व्यक्तियों को अलग-अलग नामों से मुख्तारनामा करने का मामला पकड़ा गया है। एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह की ओर से आरोपी पंकज पांडेय फुरकान, अब्दुल वहीद, हरजेस आदि के खिलाफ जालसाजी कर कूट रचित दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जा करने की रिपोर्ट विजयनगर थाने में दर्ज कराई गई है।
एसडीएम ने बताया की विजयनगर सेक्टर-नौ में रहने वाले विनोद कुमार ने 13 जून को एक शिकायती पत्र दिया गया था। जिसमें बताया गया कि उनके पिता से प्राप्त पैतृक संपत्ति ग्राम डूंडाहेड़ा परगना लोनी के खसरा नंबर 31/ 3 मि. में शामिल जमीन को पंकज पांडे नामक व्यक्ति ने फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी तैयार कर फुरकान निवासी शांति मार्ग मंडावली दिल्ली को फर्जी बैनामा कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उसी फर्जी बैनामा के आधार पर फुरकान पुत्र अब्दुल वहीद ने दो मुख्तारनामा हरजेश निवासी ब्लॉक 61 सेक्टर 73 नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर को कर दिया।
जांच में पाया गया की पावर ऑफ अटॉर्नी में लगाई गई फोटो और विनोद कुमार के हस्ताक्षर भी फर्जी हैं। विनोद कुमार का कहना है कि उन्होंने पंकज पांडे को कोई पावर ऑफ अटॉर्नी नहीं की। ऐसे में पंकज पांडे द्वारा फुरकान को किया गया बैनामा एवं फुरकान द्वारा किया गया मुख्तारनामा अवैध एवं फर्जी है। विनोद कुमार द्वारा अवगत कराया गया कि जिस भूमि पर फुरकान आदि द्वारा धर्म सिंह, आसीन, बीवी चांदनी, आलम व नीलोफर के प्लॉटों पर विवाद किया जा रहा है उस भूमि से विनोद की भूमि काफी दूर है।
विज्ञापन
50-50 गज के हैं प्लॉट
विजय नगर के डूंडाहेड़ा में जिन प्लॉटों को फर्जीवाड़ा कर बेचा गया है वह मेहनत मजदूरी कर जीवन यापन करने वालों के हैं। जांच में पाया गया है कि 50-50 और 100 गज के प्लाटों को फर्जी दस्तावेज तैयार कर कई कई बार बेचा गया है। एसडीएम का कहना है कि ऐसे कई मामलों की शिकायत मिल रही है। सभी मामलों की जांच कर भूमाफिया प्रवृत्ति के लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।