फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

लाइनपार क्षेत्र के 3900 घरों में पहली बार पहुंचेगा पानी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
लाइनपार क्षेत्र के 3900 घरों में पहली बार पहुंचेगा पानी
विज्ञापन

गाजियाबाद। लाइनपार क्षेत्र के 3900 घरों में पाइप लाइन से पहली बार पानी पहुंचेगा। जल निगम की ओर से एनएच-9 से सटी कॉलोनियों में 80 करोड़ की लागत से विकसित किए जा रहे पानी के संसाधनों की परियोजना के तहत यह कनेक्शन निशुल्क दिए जाएंगे।

राहुल विहार, बागू-क्रिश्चयन नगर, अकबरपुर-बहरामपुर के बड़े हिस्से में अभी भी पानी के संसाधन नहीं थे। इन कॉलोनियों में रहने वाले लोग हैंडपंप या आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी लेकर जरूरत को पूरा कर रहे हैं। केंद्र व प्रदेश सरकार और नगर निगम के फंड से अब इस क्षेत्र में 29 ट्यूबवेल लगाए जा रहे हैं। घरों में पानी की आपूर्ति पहुंचाने के लिए ओवरहेड टैंक और वितरण लाइन भी बिछाई जा रही है। इन लाइनों से अब 3900 घरों में पानी के निशुल्क कनेक्शन दिए जाएंगे। मकान मालिकों से कनेक्शन का पैसा जमा कराने की बजाय सरकार इसका खर्च वहन करेगी। जल निगम के अधिशासी अभियंता आकाश त्यागी का कहना है कि इस परियोजना के तहत 26 नलकूप और पाइप लाइन बिछाने का काम पूरा कर लिया गया है। इन लाइनों से कनेक्शन देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। दो माह में इन नलकूपों का संचालन शुरू कर घरों में पानी की आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed