फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

यूपीएससी : रूस-यूक्रेन युद्ध, एयर इंडिया और कोयला संकट पर भी पूछे गए सवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
यूपीएससी : रूस-यूक्रेन युद्ध, एयर इंडिया और कोयला संकट पर भी पूछे गए सवाल
विज्ञापन

गाजियाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में इस बार साक्षात्कार में कोयला संकट, रूस-यूक्रेन युद्ध, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और मिसाइलों के बारे में भी सवाल पूछे गए थे। सफल अभ्यर्थियों ने बताया कि साक्षात्कार 30 से 40 मिनट तक चला। इसमें 10 से 15 तक सवाल किए गए। आधे से ज्यादा सवाल देश और दुनिया के हालिया घटनाक्रम पर आधारित थे। 12वीं रैंक पाने वाले यशार्थ शेखर और 480 वें स्थान पर आए रोहित सिंह ने साक्षात्कार का अपने अनुभव के बारे में बताया।
मिसाइल पर सवाल लगा सबसे खास : यशार्थ
12 वीं रैंक हासिल करने वाले वसुंधरा निवासी यशार्थ शेखर ने बताया कि वह सभी सवालों का जवाब नहीं दे पाए, लेकिन जिनके जवाब आते थे, वे आत्मविश्वास के साथ दिए। कुछ सवाल सिर्फ इसलिए आसान लगे, क्योंकि वह नियमित अखबार पढ़ते हैं। जैसे, एक सवाल देश में पिछले दिनों आए कोयला संकट पर था। इसके बारे में अखबारों में काफी पढ़ रखा था। इसी तरह भारत-चीन संबंध पर सवाल पूछा गया तो बड़ी आसानी से जवाब दे दिया। इसमें एक सवाल यह भी था कि चीन सीमा के पास जो निर्माण कर रहा है, उससे भारत को कैसे नुकसान पहुंचा सकता है? सबसे रोचक सवाल मिसाइल पर था। पूछा गया, किस देश की मिसाइलें सबसे मारक हैं और भारत किस देश से मिसाइलें खरीदता हैघ्? एक सवाल 2015 से पहले की जीडीपी और उसके बाद आए परिवर्तन पर था। एक रोचक सवाल मोबाइल की कीमतों के बारे में था। उन्होंने कहा कि लिखित परीक्षा से लेकर साक्षात्कार की प्रक्रिया में सबसे जरूरी होता है नियमित अभ्यास। यशार्थ कहते हैं कि इसके साथ ही किसी भी विषय पर किताबी ज्ञान के साथ ही अपने निजी विचार रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन

रोहित से महात्मा गांधी के जीवन पर भी पूछा सवाल
480वीं रैंक पाने वाले गोविंदपुरम निवासी रोहित सिंह तीसरे प्रयास में सफल हुए हैं। उनसे साक्षात्कार में महात्मा गांधी के जीवन, अर्थव्यवस्था और रूस-यूक्रेन युद्ध से जुड़े सवाल पूछे गए। वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान व अंतरराष्ट्रीय संबंध को लेने वाले रोहित ने सभी सवालों के बेबाकी से जवाब दिए। उनका साक्षात्कार आधा घंटा चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल : महात्मा गांधी के जीवन की कौन सी दो बातें पसंद हैं?
जवाब : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जीवन में अहिंसा के पथ पर चलने की भावना ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया। सबको साथ लेकर चलने और भाईचारे की भावना बनाकर रखने की उनकी सीख प्रेरणा देने वाली है।
सवाल : भारत की अर्थव्यवस्था बीते कुछ सालों में क्यों नीचे जा रही है?
जवाब : कोरोना महामारी ने भारत के साथ वैश्विक रूप से हर विकसित और विकासशील देशों की अर्थव्यवस्था को प्रभावित किया है। जीएसटी सहित नोटबंदी जैसे अच्छे बदलाव का असर अर्थव्यवस्था पर पड़ा। वैश्विक स्तर पर मांग में आई कमी का असर देखने को मिला।
सवाल : सरकार अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए क्या कर रही है?
जवाब : सरकार की ओर से सड़कों के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विकास में बाधा बने बड़ी संख्या में कानूनों को हटाया गया है। श्रम कानूनों में बदलाव के साथ किसान सम्मान निधि जैसे कई निर्णय सकारात्मक साबित हो रहे हैं।
सवाल : रूस और यूक्रेन युद्ध में कौन सा देश एक ही समय में सही और गलत दोनों है?
जवाब : युद्ध में एक ओर राष्ट्रीय हित, भविष्य और नाटो से बचाव के लिए रूस का कदम अपने देश के हित में है। दूसरी ओर यूक्रेन में हो रही तबाही, बड़ी संख्या में लोगों को हताहत होने और लोगों का पलायन करना गंभीर मामला है।
सवाल : सरकार ने एयर इंडिया को बेचा है, आप क्या सोचते हैं?
जवाब : सरकार ने विनिवेश नीति के तहत घाटे में चल रही कंपनियों को बेचने का निर्णय लिया। एयर इंडिया की बिक्री उसी नीति के तहत हुई है। घाटे में चल रही एयर इंडिया से सरकार पर सालाना करोड़ों का बोझ पड़ रहा था। ऐसे में निर्णय सराहनीय है।

हिंदी अखबार पढ़ना भी जरूरी
यशार्थ और रोहित ने बताया कि यूपीएससी की सफलता के लिए हिंदी अखबार पढ़ना भी जरूरी है। वे रोज अमर उजाला पढ़ते हैं। देश और दुनिया की हर जानकारी हिंदी अखबार से मिल जाती है। साथ ही ये अखबार हमारी भाषा पर पकड़ को मजबूत करते हैं। इसका फायदा हमें साक्षात्कार में मिलता है। यशार्थ ने बताया कि वह परीक्षा के दिनों में भी अमर उजाला पढ़ते रहे। किसी भी विषय पर मूल्यवर्धन (वैल्यू एडिशन) करने के लिए अखबार से सूचनाएं एकत्रित करना चाहिए। किसी विषय पर आपके क्या विचार हैं, इसे अपनी भाषा में रखना भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने हिंदी के साथ कुछ अंग्रेजी अखबार भी पढ़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed