फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

12वीं पास ने भ्रूण लिंग जांच के बाद बताया गर्भ में लड़की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
12वीं पास ने भ्रूण लिंग जांच के बाद बताया गर्भ में लड़की
विज्ञापन

गाजियाबाद। जिले में लगातार दूसरे दिन भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए तीन आरोपी पकड़े गए। उनसे बिना लाइसेंस चल रही पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद हुई है। टीम की लापरवाही से चार आरोपी भागने में सफल रहे। टीला मोड़ा थाने के फर्रुखनगर में जांच करने वाला सरगना कपिल कसाना 12वीं पास है। अब तक वह 50 से अधिक गर्भवती महिलाओं की भ्रूण जांच कर चुका था। कपिल पर पहले भी लोनी, टीलामोड़ और गुरुग्राम में भ्रूण जांच करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है। इसके पहले वह बच निकलता था। शुक्रवार को भी रोहतक की टीम डिकोय महिला ग्राहक के साथ पहले लोनी पहुंची थी, लेकिन लिंग परीक्षण करने वाले गिरोह ने उसे महरौली बुला लिया था। वहां भ्रूण लिंग परीक्षण के बाद गिरोह के सरगना समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था।
जांच के बाद बताया था महिला के पेट में पल रहा भ्रूण लड़की है
पीसीपीएनडीटी प्रभारी डॉ. सुनील त्यागी ने बताया कि छह महीने की गर्भवती महिला को डिकोय (नकली ग्राहक) बनाकर भेजा गया था। जांच के बाद कपिल ने बताया कि महिला के गर्भ में लड़की है।
विज्ञापन

लोनी सीएचसी के डॉक्टर ने दर्ज कराई रिपोर्ट
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी के डॉ. मदन पाल सिंह ने टीला मोड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम की एक गर्भवती महिला को नकली ग्राहक बनाकर दलाल शाहरुख से संपर्क कराया गया था। उसने महिला को गुरुग्राम बस स्टैंड पर बुलाकर मुलाकात की और 40 हजार रुपये में जांच कराने की बात तय हुई। शाहरुख ने कहा कि शनिवार को टीला मोड़ थाने के पास मिले। गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग की टीम ने महिला को 40 हजार साथ ले जाने के लिए दिया। टीला मोड़ पर शाहरुख ने महिला से 40 हजार लेने के बाद उसे मोटरसाइकिल पर बैठा कर फ र्रुखनगर की तरफ चल दिया। पीछे-पीछे गुरुग्राम और लोनी स्वास्थ विभाग की टीम लगी रही। वह उसे तिरंगा कॉलोनी में एक मकान के अंदर ले गया। वहां पर डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड मशीन से जांच करने के बाद बताया कि महिला के पेट में लड़की है। जांच कराने के बाद महिला जैसे ही बाहर निकली उसने टीम को इशारा कर दिया और मौके से कपिल कुमार कसाना, दलाल शाहरुख, रवि, सुमित, गोविंद, साहिल व मोहित मिले। टीम को देखते ही भगदड़ मच गई। इससे रवि, सुमित, मोहित और साहिल धक्का-मुक्की कर भागने में कामयाब हो गए, जबकि गोविंद, शाहरुख और कपिल कसाना को पकड़ लिया। शाहरुख से टीम ने महिला द्वारा दिए गए 40 हजार रुपये मांगे गए तो उसने बताया कि मोहित एक कार से रकम लेकर जा चुका है। कपिल ने टीम को बताया कि ज्योति, मीनू, काजल और पूजा का भी अल्ट्रासाउंड जांच किया था, उन चारों से लिए गए रुपये भी मोहित को दिए गए थे। वह अपनी मारुति सफेद रंग की कार से लेकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराए के मकान में कई साल से चला रहा था गैंग धंधा
कपिल ने बताया कि जिस जगह पर जांच कर रहे थे, वह मकान किराए पर लिया था। कपिल ने बताया कि सुमित उसका सगा भांजा है। इसमें गैंग बनाकर दूर- दूर से महिलाओं को जांच कराने के लिए लाते थे और उनसे 40 से 50 हजार रुपये तक लेते थे। कपिल ने बताया कि अब तक वहां पर वह 50 से अधिक महिलाओं का भ्रूण लिंग परीक्षण कर चुका है।
पूर्व में भी पकड़े मामले
28 मई 2022 - फरुख नगर में तीन गिरफ्तार
27 मई 2022 - महरौली में छह गिरफ्तार
09 मई 2022 - लोनी में दो गिरफ्तार
11 मार्च 2022 - नंदग्राम में एक गिरफ्तार
01 अगस्त 2021 - पंचवटी में एक गिरफ़्तार
13 जून 2021 - लोनी में लैब सील, एक फरार
01 अप्रैल 2021 - सीएमओ कार्यालय के पास संजय नगर में दो गिरफ्तार
08 जनवरी 2021 - रजापुर में तीन गिरफ्तार
15 फरवरी 2021 - लोनी में छापा मारा, दो गिरफ्तार
26 नवंबर 2020 - लोनी में छापा मारा, एक गिरफ्तार दो फरार
12 नवंबर 2020 - लोनी में छापा मारा, मौके से फरार
29 सितंबर 2020 - लोनी में छापा मारा, दो गिरफ्तार
22 अगस्त 2019 - मुरादनगर में छापा मारा
27 जून 2017 - लोनी में छापा मारा, एक गिरफ्तार, तीन फरार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed