फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दो घंटे की बारिश के दो दिन बाद भी पानी सड़कों पर जमा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दो घंटे की बारिश के दो दिन बाद भी पानी सड़कों पर जमा
विज्ञापन

गाजियाबाद। नगर निगम में शहर में जगह-जगह गजब गाजियाबाद के होर्डिंग तो लगा दिए लेकिन शहर को गजब बनाने के लिए जो इंतजाम किए जाने चाहिए थे, वे नहीं किए। हकीकत यह है कि अगर थोड़ी देर भी बारिश हो जाए तो पानी बहुत देर तक सड़कों पर जमा रहता है। रविवार को हुई दो घंटे की बारिश के दो दिन बाद भी महरौली में सड़कें जलमग्न हैं। लोग गंदे पानी से होकर गुजरने पर मजबूर हैं।

सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही हैं। वे ईंटों पर पैर रखकर पानी को पार कर रहे हैं। इस दौरान कई गिर भी जा रहे हैं। इसके बावजूद नगर निगम का कोई अधिकारी यहां झांकने तक नहीं आया है। यह हाल तब है जबकि अफसर जानते हैं कि हर बारिश में महरौली को यह मुसीबत झेलनी पड़ती है। पंपिंग सेट न लगवाया जाए तो पानी नहीं निकलता। पिछले मानसून में नालियों का पानी घरों के अंदर तक पहुंच गया था। लोगों का कहना है कि अभी तो थोड़ी सी बारिश हुई है, वह भी सिर्फ एक दिन, मानसून में क्या हाल होगा। कारण, यह है कि यहां जल निकासी के लिए छोटी नालियां तो हैं, लेकिन नाला नहीं है। बारिश का पानी तालाब में जाता है। यह भर जाए तो फिर सड़कों पर जमा हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed