फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Criminal arrested after police encounter in Ghaziabad; shot in the leg

Ghaziabad Crime: पुलिस मुठभेड़ में बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

Fri, 21 Aug 2026 08:00 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 21 Aug 2026 08:00 AM IST
विज्ञापन
Criminal arrested after police encounter in Ghaziabad; shot in the leg
पुलिस मुठभेड़ में घायल बदमाश - फोटो : अमर उजाला

थाना लोनी पुलिस ने नकबजनी के मामले में वांछित एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे से तमंचा, खोखा व जिंदा कारतूस के साथ करीब 50 लाख रुपये कीमत के चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। घायल बदमाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन


एसीपी लोनी रामकिशन ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पुलिस टीम निठोरा अंडरपास के पास संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि नकबजनी की घटना में वांछित आरोपी मोटरसाइकिल से निठोरा की ओर आ रहा है। पुलिस ने बाइक सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक तेज कर भागने लगा। पीछा करने के दौरान आरोपी की मोटरसाइकिल फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग की।
विज्ञापन


पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सचिन पुत्र राजू, निवासी डबल टंकी के पास रूपनगर लोनी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 20 अगस्त 2026 की रात लोनी के गिरि मार्केट क्षेत्र में एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। आरोपी के खिलाफ कमिश्नरेट गाजियाबाद के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिनमें नकबजनी, चोरी, चोरी के माल की बरामदगी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम से संबंधित मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed