फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

31 लाख का पैकेज छोड़ मछली पालन से 50 लाख कमा रहे रजनीश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
31 लाख का पैकेज छोड़ मछली पालन से 50 लाख कमा रहे रजनीश
विज्ञापन

गाजियाबाद। बीटेक और एमबीए करके रजनीश कुमार ने 10 साल नौकरी की लेकिन अब मछली पालन का उनका खुद का कारोबार है। 31 लाख रुपये के सालाना पैकेज की नौकरी छोड़कर उन्होंने नई शुरुआत की। महज तीन साल में 12 एकड़ से 100 एकड़ में मछली पालन का कार्य बढ़ गया अब उनकी सालाना कमाई 50 लाख रुपये हो गई है। वह मसूरी झील को एक्वा टूरिज्म का स्थान बना रहे हैं, जिसमें आइलैंड पर रेस्टोरेंट और किड्स जोन का मजा लिया जा सकेगा।
पतला निवासी रजनीश ने ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, यूके में नौकरी करने के बाद भारत आए। यहां आकर भी नोएडा में एक मल्टीनेशनल कंपनी नौकरी की। 10 साल की नौकरी के बाद उन्हें लगा कि दूसरों के लिए काम करने से अच्छा अपना व्यवसाय शुरू किया जाए, जिसमें बाकी लोगों को भी रोजगार मिलेगा और जितनी मेहनत करेंगे, उतनी तरक्की होगी। रजनीश ने बताया कि तीन साल पहले मछली पालन शुरू किया। सबसे पहले पतला में 12 एकड़ के तालाब में मछली पालन शुरू किया था। अब मसूरी और पतला दोनों जगहों पर फार्म में मछली पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन

कृषि में मछली पालन सबसे बेहतर
रजनीश ने बताया विदेशों में घूमने और अलग-अलग शोध के बाद देखा कि सबसे अधिक मछली की मांग है। कृषि क्षेत्र में सबसे सुरक्षित मछली पालन है, जिसमें आप अपनी फसल को होल्ड रख सकते हैं, यह जल्दी खराब नहीं होती है। इसके अलावा विदेशों में और देश में प्रोटीन के सोर्स के रुप में सबसे अधिक इसकी मांग है। अन्य कृषि कार्यों की अपेक्षा इसमें मेहनत कम है। इसमें पैसा कमाने के साथ-साथ अपने लिए भी समय निकाल सकते हैं। इसमें एक एकड़ में दो लाख का फायदा आसानी से कमा सकते हैं। मैं 100 एकड़ में से 50 एकड़ में मछली पालन करता हूं और बाकी बचे हुए फार्म में मछलियों के बीज तैयार करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

300 युवाओं को दिया है प्रशिक्षण
मछली पालन के लिए उनके साथ 25 लोग कार्य करते हैं। उनके दो भाई भी एमबीए करने केबाद नौकरी करते थे, वह छोड़कर अपने परिवार का प्रोजेक्ट देख रहे हैं। इसके अलावा अभी तक 300 युवाओं को मछली पालन प्रशिक्षण भी दिया है। पूरे भारत से युवा प्रशिक्षण के लिए आते हैं। इनके सोशल साइट्स पर प्रशिक्षण के वीडियो के 56 हजार से अधिक से सब्सक्राइबर्स भी हैं।

देशभर में कमा रहे नाम
रजनीश को 2021 में बेस्ट एंटरप्रेन्योर ऑफ इंडिया का अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा स्टेट बेस्ट फार्मर, प्रोग्रेसिव फार्मर अवार्ड सहित जिले स्तर पर कई सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed