{"_id":"628be93525b18e72c90ec367","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd238895589","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में गाजियाबाद से सटी शराब की दुकानों पर छूट होगी खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में गाजियाबाद से सटी शराब की दुकानों पर छूट होगी खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में गाजियाबाद से सटी शराब की दुकानों पर छूट होगी खत्म
गाजियाबाद। दिल्ली में गाजियाबाद सीमा से सटी शराब की दुकानों पर दी जा रही भारी छूट जल्द ही समाप्त होगी। अधिकारियों का कहना है कि इससे गाजियाबाद व नोएडा में दिल्ली से शराब की तस्करी की संभावना बढ़ गई है। दोनों जिलों में शराब की बिक्री भी घट गई है। दिल्ली में शराब पर 50 फीसदी तक की छूट दी जा रही है।
सोमवार को मेरठ जोन के संयुक्त आबकारी आयुक्त की अध्यक्षता में गाजियाबाद व गौतमबुद्धनगर के जिला आबकारी अधिकारी और इन दोनों जिलों के सीमावर्ती दिल्ली क्षेत्र में शराब की दुकानों के संचालकों व प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक हुई। संयुक्त आबकारी आयुक्त ने दिल्ली में शराब की दुकानें संचालित करने वाले अनुज्ञापियों छूट को जल्द से जल्द समाप्त करने को कहा। उन्होंने कहा कि छूट खत्म होने तक विक्रेताओं को निर्देश दिए जाए कि खरीदारों को ज्यादा मात्रा में शराब न बेची जाए। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली राज्य की शराब यूपी के किसी अन्य जिले में पकड़ी गई तो दुकानदार और ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बीते दिनों सैनिक फ्रूट्स प्रा.लि. और ट्राइडेंट कैंफर प्रा.लि. के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस पर दिल्ली के दुकानदारों ने जल्द ही छूट समाप्त करने का आश्वासन दिया है।
शराब कंपनी के निदेशक को जेल भेजा
विदेशी शराब कंपनी सैनिक इंडस्ट्रीज प्रा.लि. के निदेशक समेत शराब की तस्करी के आरोप में चार लोगों को कोर्ट ने जेल भेज दिया। उन्हें दिल्ली से लाकर शराब की निदेशक के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया था। आबकारी विभाग की टीम ने शराब कंपनी के निदेशक के खिलाफ खोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।