फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

128 करोड़ की टैक्स चोरी में नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
128 करोड़ की टैक्स चोरी में नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

गाजियाबाद। फर्जी फर्म बनाकर 650 करोड़ का कारोबार दिखाते हुए 128 करोड़ की कर चोरी के मामले में वाणिज्य कर विभाग ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 11 मई को अधिकारियों ने लोहा मंडी के पांच जालसाजों के खिलाफ कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। 23 अप्रैल को गाजियाबाद और नोएडा जोन के कर अधिकारियों की टीमों ने नोएडा, दादरी, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा में 44 जगहों पर एक साथ छापा मारा था। 44 में से 24 बोगस फर्म के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में तहरीर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही शेष 15 फर्म के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज होगी।
अपर आयुक्त राज्य कर अदिति सिंह ने बताया कि लोहा मंडी में संचालित फर्म आयुष ट्रेडर्स की जानकारी लगी। मौके पर अधिकारियों ने जब निरीक्षण किया तो हरि स्टील कारपोरेशन का बोर्ड मिला। अंकित मोबाइल पर फोन करने पर मालिक हरगोविंद सिंह रावल ने फोन उठाया। उन्होंने अपनी फर्म बताते हुए आयुष ट्रेडर्स की जानकारी होने से इनकार किया। मौके पर आकर उन्होंने फर्म के मालिक आयुष चौरसिया को जानने से इनकार कर दिया। आयुष ट्रेडर्स के दस्तावेजों में दर्ज मोबाइल नंबर लगातार स्विच ऑफ मिला। जांच में सामने आया है कि बोगस फर्म बनाकर प्रताप विहार निवासी आयुष चौरसिया ने 2021-22 में 38.29 करोड़ की खरीद और 55.72 करोड़ की बिक्री विभागीय पोर्टल पर दर्ज की। इसके तहत 10.03 करोड़ रुपये की आईटीसी का लाभ लिया गया। आयुष ट्रेडर्स की माल से लदी एक गाड़ी पिछले दिनों अलीगढ़ में भी विभाग के सचल दल ने रोकी थी। इस मामले में भी उसके खिलाफ जांच चल रही है।
विज्ञापन

लोहा मंडी से चल रहा है गिरोह
अपर आयुक्त ग्रेड-2 यूएस दुबे ने बताया कि आयुष ट्रेडर्स की जांच के साथ ही लोहा मंडी से संचालित गिरोह का पता चला। इसमें अन्य प्रांत व राज्य के अन्य शहरों में फर्जी प्रपत्रों के आधार पर फर्में बनाकर ईवे बिल की आड़ में कर चोरी कर दूसरी फर्मों का माल इधर से उधर करने वालों का पता चला है। इसमें रामकुमार, चंदन सिंह, हिमांशु गुप्ता व अमित गुप्ता को चिन्हित कर कविनगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई र्गई है। जीएसटी पंजीयन के लिए ये लोग अनजान लोगों के आधार कार्ड का प्रयोग करते थे जबकि मोबाइल नंबर और ईमेल अपना प्रयोग करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन फर्मों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज
आरके एंटरप्राइजेज, रवि एंक्लेव, नोएडा
बालाजी ट्रेडर्स, विकास नगर गाजियाबाद
एमएस एंटरप्राइजेज, सद्दीक नगर, गाजियाबाद
मिश्रा ट्रेडिंग कारपोरेशन, अमृत स्टील कंपाउंड
प्रदीप ट्रेडर्स, शालीमार गार्ड, गाजियाबाद
आयुष ट्रेडर्स, अमृत कंपाउंड, गाजियाबाद
प्रमोद ट्रेडर्स, बुलंदशहर इंडस्ट्रियल एरिया, गाजियाबाद
पदम प्रभु स्टील, लोहा मंडी, गाजियाबाद
शर्मा कंस्ट्रक्शन, बुलंदशहर
इनकी मिली है टैक्स चोरी में संलिप्तता
मैसर्स एसआर एंटरप्राइजेज गाजियाबाद, मैसर्स दुर्गा स्टील ट्रेडर्स, मैसर्स राहुल स्टील गाजियाबाद, मै. राघव स्टील गाजियाबाद, मै. महादेव एंटरप्राइजेज वाराणसी, मै. हनुमत स्टील सप्लायर नोएडा, मै. सम्यक ट्रेडर्स गाजियाबाद, मैसर्स रूद्रा स्टील गोरखपुर, मै. कुमार इस्पात बाराबांकी, मै. बजरंग ट्रेडिंग, मै. जेडी आयरन स्टोर फिरोजाबाद, मैसर्स खुशबू ट्रेडर्स बरेली, मै. गणेश स्टील, मै. वीके स्टील्स, मै. सिंह एंटरप्राइजेज, मैसर्स लक्ष्मी स्टील सहित अन्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed