फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सब्जी मंडी से 12 बोरे नींबू चोरी कर ले गए चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सब्जी मंडी से 12 बोरी नींबू चोरी कर ले गए चोर
विज्ञापन

मुरादनगर। नींबू पर महंगाई का रंग क्या चढ़ाए चोरों की नजर में भी आ गया। वाक्या मोदीनगर का है, जहां सब्जी मंडी से चोर 12 बोरी नींबू चोरी कर ले गए। इनकी कीमत 70 हजार रुपये बताई गई है। खास बात यह रही कि चोरों ने अन्य किसी सब्जी को छुआ तक नहीं। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज से पुलिस चोरों की पहचान की कोशिश कर रही है।
भोजपुर के कस्बा फरीदनगर निवासी राशिद की दुकान में चोरी हुई है। वह बुधवार सुबह हापुड़ रोड स्थित सब्जी मंडी में पहुंचे तो यह देखकर हैरान रह गए कि नींबू की एक भी बोरी वहां नहीं थी, जबकि अन्य सब्जियां ज्यों की त्यों रखी थीं। मंगलवार की रात वह नींबू की बोरियां पीछे की तरफ रख गए थे। चोर ने वहीं से निकाल लिया। मंडी के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए तो चोर नजर आ गए। पता चला कि नींबू चोरी के लिए चोर गाड़ी लेकर आए थे। बोरियों को गाड़ी में रखकर ले गए। वहां भीड़ जमा हो गई। थोड़ी देर में पुलिस भी पहुंच गई। चौकी प्रभारी प्रीति सिंह ने कहा कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज होगा। फुटेज से चोरों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

वर्दीधारी से बात करते दिखे चोर
मंडी में चोरी के बाद चोर एक वर्दीधारी से बात करते दिखे। उसका चेहरा साफ नहीं है। मंडी में गार्ड तैनात है। इसके बावजूद चोरी हो गई। व्यापारियों ने गार्ड से पूछा तो उसने बताया कि वह दूसरी तरफ था, इसलिए उसे पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने की पहरा लगाने की मांग
नींबू चोरी की घटना के बाद सब्जी व्यापारियों ने पुलिस से मंडी में पहरा लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले कभी सब्जी चोरी की घटना नहीं हुई। नींबू के दाम बढ़ना भी इस घटना की एक वजह है। चोर फिर से आ सकते हैं, इसलिए सुरक्षा जरूरी है। अगर पुलिस गश्त पर होती तो चोर रंगे हाथ पकड़ लिए जाते। मंडी में नींबू का भाव 200 रुपये किलो है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed