फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दो पालियों में हुई ईद की नमाज, मस्जिदों से बाहर नहीं आए नमाजी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दो पालियों में हुई ईद की नमाज, मस्जिदों से बाहर नहीं आए नमाजी
विज्ञापन

गाजियाबाद। दो साल बाद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई ईद पर पहली बार नमाज दो पालियों में अदा की गई। प्रदेश सरकार के आदेश के चलते नमाजी मस्जिदों से बाहर सड़कों तक नहीं आए। नमाजियों की संख्या ज्यादा होने की वजह से आधे घंटे के अंतराल पर दोबारा नमाज अदा की गई। कड़ी सुरक्षा में हुई नमाज के बाद देश में अमन-चैन और महामारी से निजात की दुआ की गई। अल्लाह के बताए रास्तों पर चलने का संदेश भी दिया गया।
कोरोना की वजह से दो साल से ईद के त्योहार पर बंदिशों के साथ नमाज अदा की जा रही थी। लोग घर में ही रहकर त्योहार मना रहे थे। कोरोना संक्रमण कम होने के बाद इस बार बंदिशें हटी तो एक माह के रमजान के बाद भाईचारे का त्योहार ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मंगलवार को लोग ईदगाह और मस्जिदों में पहुंचे और सभी ने एक साथ नमाज अदा की। कैला भट्ठा स्थित ईदगाह में सुबह 8.30 बजे मौलाना मुफ्ती जमीर अहमद ने नमाज अदा कराई। उन्होंने लोगों को अल्लाह के बताए रास्ते पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि आजकल शादी-ब्याह के आयोजनों में बड़ी मात्रा में खाना बनाया जाता है। इसमें से काफी खाना बच जाने के कारण कूड़े में फेंक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि खाने की बर्बादी को रोका जाए। शादियों में पैसा बर्बाद करने की बजाय मजलूमों व गरीबों की मदद के लिए खर्च किया जाए। फितरा और जकात जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाए। शहर काजी मशरूर अब्बासी ने कहा कि अल्लाह के बताए नेक रास्ते पर चलें और सभी के साथ मिलजुल कर भाईचारे के साथ रहें। जरूरतमंदों की मदद करें और किसी को परेशान न करें।
विज्ञापन

ईदगाह सहित सिहानी गेट जामा मस्जिद, मदनी मस्जिद चमन कालोनी, माता कालोनी मस्जिद, मदीना मस्जिद भट्ठा नंबर-4, दिल्ली गेट बड़ी मस्जिद, मैयराजपुर, बड़ी मस्जिद मैयराजपुर. जामा मस्जिद सेक्टर-23, जामा मस्जिद इंदिरापुरम, डासना ईदगाह, मसूरी ईदगाह, डासना रफीकाबाद मस्जिद, मसूरी स्टैंड स्थित मदनी मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में पुरुषों और बच्चों ने नमाज अदा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मॉल्स-मल्टीप्लेक्स रहे गुलजार
ईद की रौनक मंगलवार को शहर भर में दिखाई दी। मॉल मल्टीप्लेक्स सुबह से गुलजार रहे। घूमने और खाने-पीने वालों के अलावा फिल्म देखने के लिए युवाओं की भीड़ सबसे अधिक रही। अधिकतर मल्टीप्लेक्स में अमिताभ बच्चन और अजय देवगन स्टारर ‘रनवे और केजीएफ फिल्म देखने वालों की भीड़ रही। इनके सभी शो हाउसफुल रहे। भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था काफी पुख्ता रही। माल्स में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।

सिविल डिफेंस ने व्यवस्था में किया सहयोग
संजय नगर सेक्टर 23 स्थित जामा मस्जिद पर ईद की नमाज के दौरान सिविल डिफेंस के स्वयं सेवकों ने पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग किया। मौके पर उपस्थित वार्डनों ने यातायात व्यवस्था भी संभाली। एसपी क्राइम डॉ. दीक्षा शर्मा, सीओ अवनीश कुमार, मधुबन-बापूधाम थाना प्रभारी सुनील कुमार के साथ सिविल डिफेंस के पोस्ट वार्डन अमित कुमार श्रीवास्तव, डिप्टी पोस्ट वार्डन रेखा अग्रवाल, अक्षय कुमार जैन, शिवकुमार शर्मा, विपिन गोयल, रामकुमार आर्य, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, काजल छिब्बर, अमन रघुवंशी, रजनीश सूरी, अरुण कुमार, मयंक चौधरी, सौरभ शर्मा, संजय शर्मा, अखिल भटनागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed