फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

गंगापुरम में अवैध निर्माणाधीन इमारत को किया सील

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
गंगापुरम में अवैध निर्माणाधीन इमारत को किया सील
विज्ञापन

गाजियाबाद। नक्शे के विपरीत निर्माण करने पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन-चार की टीम ने शनिवार को हापुड़ रोड स्थित गंगापुरम में कार्रवाई की। जीडीए की टीम ने गंगापुरम में बगैर नक्शा स्वीकृत कराए हो रहे अवैध बहुमंजिला निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। सीलिंग के बावजूद निर्माण करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

गंगापुरम में भूखंड संख्या ए-29 और 30 पर बिना अनुमति 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में बेसमेंट और अन्य निर्माण किया जा रहा है। मामले में प्राधिकरण ने 28 फरवरी को निर्माणकर्ता सुधीर कुमार को नोटिस जारी किया। नोटिस में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और अनाधिकृत निर्माण जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम ने सीलिंग के साथ ही परिसर में निर्माण कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी का कहना है कि बगैर नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण के मामले में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed