{"_id":"626d8c3674de4e76f12a7e57","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2377123131","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगापुरम में अवैध निर्माणाधीन इमारत को किया सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगापुरम में अवैध निर्माणाधीन इमारत को किया सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगापुरम में अवैध निर्माणाधीन इमारत को किया सील
गाजियाबाद। नक्शे के विपरीत निर्माण करने पर गाजियाबाद विकास प्राधिकरण प्रवर्तन जोन-चार की टीम ने शनिवार को हापुड़ रोड स्थित गंगापुरम में कार्रवाई की। जीडीए की टीम ने गंगापुरम में बगैर नक्शा स्वीकृत कराए हो रहे अवैध बहुमंजिला निर्माणाधीन भवन को सील कर दिया। सीलिंग के बावजूद निर्माण करने पर विधिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
गंगापुरम में भूखंड संख्या ए-29 और 30 पर बिना अनुमति 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में बेसमेंट और अन्य निर्माण किया जा रहा है। मामले में प्राधिकरण ने 28 फरवरी को निर्माणकर्ता सुधीर कुमार को नोटिस जारी किया। नोटिस में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और अनाधिकृत निर्माण जारी रहने पर प्राधिकरण की टीम ने सीलिंग के साथ ही परिसर में निर्माण कार्य पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अपर सचिव सीपी त्रिपाठी का कहना है कि बगैर नक्शा स्वीकृत कराए निर्माण के मामले में कार्रवाई की गई है।