फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 33.04 करोड़ का बजट पास, विकास कार्य को मिलेगी रफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में 33.04 करोड़ का बजट पास, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। 23 अप्रैल को हंगामे के बाद टली जिला पंचायत की बोर्ड बैठक शुक्रवार को आयोजित हुई। बैठक में सात नए विकास कार्यों के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति से मुहर लग गई। इसी के साथ 33.04 करोड़ के आय-व्यय का बजट पास किया गया। इस साल नए विकास कार्यों के लिए 7.74 करोड़ का फंड रिजर्व किया गया है।
पूर्व में बैठक के दौरान हुए हंगामे के बाद इस बार मुख्य विकास अधिकारी विक्रमादित्य मलिक व एडीएम सिटी विपिन कुमार पहले ही बैठक में पहुंचे। इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी सदन में पहुंचीं। उनके साथ ही नौ अन्य सदस्य भी पहुंचे। बैठक 11 बजे शुरू हो गई। विधायक डा. मंजू शिवाच व भोजपुर ब्लॉक प्रमुख सुचीता भी पहुंच गए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट, नाली, खड़ंजा समेत अन्य विकास कार्यों के सात प्रस्तावों को सदन ने पास कर दिया।
विज्ञापन

बैठक में शामिल हुए बिना ही वापस चले गए नंद किशोर
सदन की कार्रवाई के दौरान केवल सदस्यों को ही बैठने का मौका दिया गया। लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर बोर्ड बैठक में पहुंचे लेकिन वह बिना शामिल हुए ही वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन प्रस्तावों पर लगी मुहर
अपर मुख्य अधिकारी अशरफ अली की ओर से बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पेश किए गए। मुकीमपुर गांव में नाहली मार्ग तक सड़क निर्माण, सुराना में जल निकासी के लिए नाला निर्माण, आंकलपुर से अमीपुर तक दो किलोमीटर सड़क निर्माण, समयपुर कटियार से सेंटर रोड को पक्का कराने का कार्य, समयपुर कटियार से आम रास्ते पर खड़ंजा का कार्य और राजेश पायलट एजुकेशनल फाउंडेशन शकलपुरा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग को पक्का कराने का प्रस्ताव पेश किया गया। जिस पर सदन ने बजट की बचत को देखते हुए खर्च करने के लिए कहा। लोनी विकास खंड में मुख्यमंत्री समग्र ग्राम विकास योजना के अंतर्गत चयनित सकलपुरा गांव में शहीद सैनिक सत्यपाल की मूर्ति निर्माण के लिए जैन विद्या शोध संस्थान के खाते में 50 हजार रुपये हस्तांतरित करने पर सहमति बनी। वहीं फतेहपुर गांव में शहीद मेजर आशाराम त्यागी चिकित्सालय का जीर्णोद्धार कराने का प्रस्ताव पास किया गया। सदस्यों ने हैंडपंप रिबोर, नहर की सफाई, फॉगिंग के साथ सड़क व खड़ंजा निर्माण का मुद्दा सदन में उठाया।
बोर्ड बैठक में शामिल हुए ये सदस्य
बोर्ड बैठक में 14 जिला पंचायत सदस्यों के अलावा 10 पदेन सदस्य शामिल होते हैं। बैठक में 51 फीसदी सदस्य होने चाहिए। 13 सदस्य मौजूद रहे। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी के अलावा जिला पंचायत सदस्यों में अमरपाल, आसिमा, शौकेंद्र, मीनू देवी, अमित, बबली, रजनी, प्रमिता व अंशु मौजूद रहीं। इसके साथ ही पदेन सदस्यों में भोजपुर ब्लॉक प्रमुख, मोदीनगर विधायक डा. मंजू शिवाच व धौलाना विधायक धर्मेश तोमर शामिल रहे।

बोर्ड बैठक में सात विकास कार्यों को सर्वसम्मति से पास कर दिया गया है। इसके लिए करीब पौने आठ करोड़ का बजट रखा गया है। मई में विकास कार्यों को शुरू करा दिया जाएगा। कुल 33.04 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया है।
अशरफ अली, अमर मुख्य अधिकारी, जिला पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed