फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

धार्मिक स्थलों से हटाए गए 216 लाउड स्पीकर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
धार्मिक स्थलों से हटाए गए 216 लाउडस्पीकर
विज्ञापन

गाजियाबाद। धार्मिक स्थलों पर एक से अधिक लगे लाउडस्पीकर को हटाने का अभियान बृहस्पतिवार को भी चलाया गया। इंदिरापुरम में एक और भोजपुर में 215 लाउडस्पीकर पुलिस के टीम ने हटवाए। तीन दिन से चल रहे अभियान के तहत अब तक जिले में 236 लाउड स्पीकर हटाए गए हैं। 300 की आवाज कम कराई गई है।
लोगों को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए एनजीटी और सरकार की सख्ती के बाद बाद धार्मिक स्थलों पर लगे एक से अधिक लाउडस्पीकर को उतारा जा रहा है। इसके अलावा कोई नई अनुमति नहीं देने का भी आदेश हुआ है। प्रशासन की ओर से चार टीमें बनाई गई हैं। थानाध्यक्षों को आदेश का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी दी गई। प्रशासन की टीम में सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह, एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह, एसडीएम मोदीनगर शुभांगी शुक्ला, एसीएम चंद्रेश कुमार सिंह शामिल हैं। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम, कविनगर, भोजपुर, लोनी, समेत सभी थानाक्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई। एसएसपी ने बताया कि धर्मगुरु इस काम में पूरा सहयोग कर रहे हैं। कई धार्मिक स्थलों पर लोग स्वयं ही लाउडस्पीकर हटा रहे हैं। स्पीकर की दिशा परिसर की ओर कर रहे हैं। गाइडलाइन के अनुसार दिन के समय 55 और शाम के समय 45 डेसीबल की आवाज कर सकते हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान है। बुधवार को विजयनगर और कोतवाली क्षेत्र में अभियान चलाकर 235 स्थानों पर आवाज कम कराई गई थी। लोगों को जागरूक किया जा रहा है। अभी तक दौ सौ मंदिरों और 175 मस्जिदों को चेक किया गया है।
विज्ञापन

----------------
अलविदा नमाज पर धार्मिक स्थलों पर रहेगी सुरक्षा व्यवस्था
अलविदा की नमाज पर धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। एसएसपी मुनिराज ने बताया कि नमाज मस्जिद और घरों में ही अदा की जाएगी। किसी को भी सार्वजनिक स्थल नमाज पढ़ने की इजाजत नहीं है। लाउडस्पीकर भी मानक के अनुरूप बजाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी थानों को अलर्ट रखा गया। एसएसपी ने बताया कि सभी थानों पर शांति समिति की बैठक में धार्मिक गुरुओं को दिशा निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed