फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सूबेदार राजपाल सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सूबेदार राजपाल सिंह की प्रतिमा का हुआ अनावरण
विज्ञापन

गाजियाबाद। पटेल नगर द्वितीय स्थित शिब्बन पुरा चौक पर शहीद सूबेदार राजपाल सिंह की प्रतिमा का अनावरण मेयर आशा शर्मा ने किया। उन्होंने राजपाल के नाम पर मार्ग का नामकरण भी किया। शहीद सूबेदार राजपाल सिंह की प्रतिमा के अनावरण में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने सरकार से किसानों को निशुल्क बिजली देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अनाज पर किसान का पहला हक होना चाहिए। आज किसानों को गेहूं की फसल काटने के लिए कामगार नहीं मिल रहे हैं। कामगारों को किसानों से अलग किया जा रहा है, जो गलत है। इससे किसान तंग होगा और वह जमीन बेच देगा। सरकार किसानों से खेती छीनना चाहती है। सवाल है कि इन किसानों को कहां समायोजित करेंगे। खेती आधारित उद्योग लगाने चाहिए, क्योंकि बेरोजगारी और महंगाई तेजी से बढ़ रही है। योगी सरकार में कोई काम नहीं हुआ। आमदनी दोगुनी कहां है। उन्होंने कहा कि संयुक्त मोर्चा आंदोलन करता है, चुनाव नहीं लड़ता। आगे भी मुद्दे उठाएंगे। आंदोलन की वजह से ही बिजली के रेट आधे किए। किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम नहीं मिलता इसलिए हमारी मांग है कि पूरे देश में किसानों निशुल्क बिजली मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed