फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

69 हजार बुजुर्गों को नहीं लगा टीका,१० दिन में २५ संक्रमित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
69 हजार बुजुर्गों को नहीं लगा टीका, 10 दिन में 25 हुए संक्रमित
विज्ञापन

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण की रफ्तार काफी तेजी से बढ़ रही है। स्कूली बच्चों के अलावा बुजुर्ग भी अब अधिक संख्या में संक्रमित होने लगे हैं। पिछले 10 दिनों में 60 वर्ष से अधिक उम्र वर्ग के 25 बुजुर्ग संक्रमण की चपेट में आए हैं। 40 से 60 वर्ष के करीब 150 संक्रमित हुए हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा 60 वर्ष से अधिक उम्र वालों के 361791 बुजुर्गों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था लेकिन अभी तक 69 हजार बुजुर्गों ने दोनों डोज नहीं लगवाया है। 80.95 फीसदी बुजुर्ग ऐसे हैं जिन्होंने सिर्फ पहला डोज लगवाया है। सीएमओ भवतोष शंखधार ने सभी से अपील की है कि सभी टीका जरूर लगवा लें। इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाने से पहले मास्क जरूर लगाएं और सफाई का ध्यान रखें।
विज्ञापन

40 से 60 उम्र वर्ग के संक्रमित होने वालों की संख्या में भी अब इजाफा हो रहा है। पिछले 10 दिनों में रोजाना 15-20 व्यक्ति संक्रमित मिल रहे हैं। 22 अप्रैल को इस उम्र वर्ग के 19 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
10 दिन में संक्रमित और सक्रिय मरीजों का आंकड़ा
तारीख संक्रमित बुजुर्ग डिस्चार्ज सक्रिय मरीज
22 36 04 00 189
21 52 05 00 169
20 33 00 00 139
19 15 02 07 135
18 20 03 04 129
17 27 02 04 113
16 17 02 04 90
15 36 03 03 77
14 18 02 09 44
13 11 02 02 35
इन नंबर पर करें फोन
8826797248
9910426374
0120 -2965757
0120 -2965758
0120 -2829040
--------
संक्रमण के बाद भी नहीं बरत रहे सतर्कता
संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है लेकिन लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है। बाजारों में न ही सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा है और न ही मास्क लगाया जा रहा है।
जिम्मेदार भी अनदेखी कर रहे हैं।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed