फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

आठ करोड़ के बकायादार बिल्डर को हवालात में डाला, छह घंटे रहा बंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
आठ करोड़ के बकायादार बिल्डर को हवालात में डाला, छह घंटे रहा बंद
विज्ञापन

गाजियाबाद। आवास विकास का आठ करोड़ रुपये बकाया जमा नहीं करने पर जीएमडी के बिल्डर को हवालात में डाल दिया। सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक बिल्डर हवालात में रहा। 50 लाख रुपये का चेक तहसील प्रशासन को देने के बाद ही बिल्डर को हवालात से छोड़ा गया। बाकी धनराशि का पोस्ट डेटेड चेक देकर समय मांगा है।

बकायादारों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तहसीलदार सदर विजय मिश्रा ने बताया कि इंदिरापुरम थाने के पास वसुंधरा में जीएमडी बिल्डर के नाम से आवासीय प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है। बिल्डर महेश शर्मा ने आवास विकास से जमीन ली थी। पूरा पैसा जमा नहीं करने पर आवास विकास ने वसूली के लिए नोटिस जारी किए थे। दो तीन साल से पैसा नहीं जमा करने पर बकाया आठ करोड़ रुपये पहुंच गया था। नोटिस देने के बाद भी बकाया जमा करने नहीं आ रहा था। बृहस्पतिवार को पता चला कि वह कलक्ट्रेट के पास है। उसे पकड़कर तहसील लाया गया और हवालात में बंद कर दिया गया। 50 लाख रुपये का चेक दिया है। बकाये की शेष राशि जमा करने के लिए समय मांगा है। तहसीलदार ने बताया कि करीब दस ऐसे बिल्डर हैं जिन पर करोड़ों रुपये का बकाया चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed