फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

वेब सिटी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
वेब सिटी में दो युवकों की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

गाजियाबाद। एनएच-24 से सटी वेब सिटी में बुधवार को दो युवकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दोनों नोएडा के बादलपुर क्षेत्र के थे। रात करीब साढ़े नौ बजे गोली चलने की आवाज पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एक युवक के पास मिले मोबाइल फोन से उनकी शनाख्त हो सकी। अभी हत्या की वजह पता नहीं चली है। माना जा रहा है कि दोनों को धोखे से यहां लाकर उनकी जान ली गई है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग कराई लेकिन हत्यारों का कोई सुराग नहीं मिल सका। मौका ए वारदात पर कोई असलाह भी बरामद नहीं हुआ है।
पुलिस ने बताया कि मृतकों की शनाख्त हरेंद्र चंदेल (26) पुत्र विशंभर सिंह निवासी गिरधरपुर और जीते (27) पुत्र मदन चौहान निवासी मच्छा डेयरी के रूप में हुई। दोनों बादलपुर क्षेत्र के निवासी थे। दोनों के मोबाइल उनके पास ही मिले। इनमें से नंबर लेकर पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। हरेंद्र के परिजनों ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं कि बेटा वहां कैसे पहुंच गया। दोनों के शव वेब सिटी में काफी अंदर की तरफ खाली प्लॉट में पड़े थे।
विज्ञापन

पुलिस ने वेबसिटी के लोगों से पूछा कि उन्होंने किसी को आते जाते तो नहीं देखा। किसी ने कोई जानकारी नहीं दी। पुलिस ने खाली प्लॉट में तलाशी अभियान चलाया। वहां कोई हथियार या गाड़ी नहीं मिली। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि दोनों के परिजनों से जानकारी की जा रही है। हत्या की वजह साफ नहीं हुई है। अभी तक की जांच में दोनों के परिवार की किसी से रंजिश सामने नहीं आई है। दोनों के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच और सर्विलांस सेल को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed