फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

छात्र के संक्रमित मिलने पर बंद नहीं किया जाएगा स्कूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
छात्र के संक्रमित मिलने पर बंद नहीं किया जाएगा स्कूल
विज्ञापन

साहिबाबाद। अगर कोई छात्र संक्त्रस्मित मिलता है तो स्कूल को बंद नहीं किया जाएगा। जिस कक्षा का छात्र हैए उसके सभी छात्रों की कोरोना जांच कराई जाएगी। साथ ही उसके क्लासरूम को सैनिटाइज किया जाएगा। कोरोना जांच में और छात्र संक्त्रस्मित मिलते हैं तो उन्हें छुट्टी दे दी जाएगीए लेकिन स्कूल में पढ़ाई चलती रहेगी। ये निर्णय मंगलवार को डीपीएस साहिबाबाद में हुई स्कूल प्रबंधकोंए प्रधानाचार्यो के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक की बैठक में लिया गया ।
इस बैठक की आवश्यक्ता इसलिए पड़ी क्योंकि ट्रांस हिंडन क्षेत्र के 10 से ज्यादा स्कूलों में पिछले दस दिन में 25 से ज्यादा छात्र संक्त्रस्मित मिले। इन सभी विद्यालयों को चार से पांच दिन के लिए बंद कर ऑनलाइन पढ़ाई शुरु करा दी गई थी। इससे छात्रों और अभिभावकों में यह डर पैदा हो गया कि कहीं फिर से लंबे समय के लिए ऑनलाइन क्लास तो नहीं लगेंगी। स्कूल में संक्त्रस्मण मिलने की स्थिति में शासन की ओर से कोई गाइडलाइन भी जारी नहीं की गई है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप द्विवेदी ने बताया कि अगर किसी छात्र की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो तत्काल स्कूल प्रबंधन इसकी सूचना सीएमओ दफ्तर को दें। उस छात्र की कक्षा के सभी बच्चों का रैपिड टेस्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक व डीपीएस साहिबाबाद की निदेशक ज्योति गुप्ता ने कहा कि लंबे अंतराल के बाद स्कूल खुले हैंए अब बंद नहीं होने चाहिएं । इंडिपेंडेंट स्कूल फेडरेशन के अध्यक्ष सुभाष जैन ने कहा कि बैठक में कोरोना संबंधित अहम मुद्दे पर चर्चा हुई हैए सभी स्कूलों को ईमेल के जरिए सूचित कर दिया जाएगा ताकि बेवजह स्कूल बंद न हो। बैठक में एडीआईओएस ज्योति दीक्षितए गुलशन भांवरीए अरुणाभ सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।
अभिभावकों के लिए भी मास्क अनिवार्य
स्कूल में बच्चों के लिए मास्क पहले ही अनिवार्य कर दिया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि बच्चों को स्कूल से लेने और छोड़ने आने वाले अभिभावकों के लिए भी मास्क जरूरी है। विद्यालय का स्टाफ इसका ध्यान रखे। जो अभिभावक मास्क पहने बगैर आएंए उनसे कहें कि मास्क अनिवार्य है।
प्रार्थना सभा पर लगाई रोक
स्कूलों में एहतियाती कदम उठाते हुए सुबह की प्रार्थना सभा पर रोक लगा दी गई है। छात्रों को हिदायत दी गई है कि वे कहीं भी समूह न बनाएं। खेलकूद के आयोजनों में भी इसका ख्याल रखा जा रहा है कि भीड़ जमा न होने पाए। भोजनावकाश के समय छात्रों के क्लासरूम से बाहर निकलने पर भी पाबंदी लगा दी गई है।
खांसी. जुकाम है तो स्कूल में प्रवेश नहीं
स्कूलों में विशेष चिकित्सा कक्ष बना दिए गए हैं। कोरोना हेल्प डेस्क भी फिर से सक्त्रिस्य कर दी गई है। गेट पर भी बच्चों का तापमान मापा जा रहा है। अगर किसी को खांसी या जुकाम है तो उसे गेट से ही वापस घर भेजा जा रहा है। बुखार मिलने पर भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। विद्या बाल भवन के उप प्रधानाचार्य निशांत शर्मा ने बताया कि सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
तीन छात्र समेत 15 संक्रमित
मंगलवार को तीन छात्र समेत 15 मरीजों में संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई है। संक्त्रस्मितों में 6 साल से 60 साल की उम्र के लोग हैं। 10 अप्रैल से अब तक तीन से 20 साल के 35 में संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई है। इसमें तीन से 12 साल तक के 15 बच्चेए 13 से 20 तक के संक्त्रस्मित 20 हैं। 21 से 40 वर्ष के अब तक 50 मरीजों में संक्त्रस्मण की पुष्टि हुई है। इस समय जिले में 135 सक्त्रिस्य मरीजों का इलाज चल रहा है। 24 घंटे में 26506 लोगों ने जांच कराई थी। मार्च 2020 से अब तक जिले में 2857118 लोगों ने कोरोना की जांच कराई थीए इनमें से 85062 लोग संक्त्रस्मित हुए थे। इलाज के बाद अभी तक 84454 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं।
कोरोना संक्त्रस्मण की चपेट में आने वाले शून्य से 11 साल के बच्चे भी शामिल है। लेकिन अभी इनके लिए कोरोनारोधी टीका नहीं है। जिले में 10 अप्रैल से अब तक शून्य से 12 साल के 15 बच्चे संक्त्रस्मित हो चुके है। इसमें से 12 साल से कम उम्र वाले 40 से 50 फ ीसदी हैं। जिसमें 10 माह की बच्ची भी शामिल है। अभी तक बच्चों से लेकर बड़ों तक जो भी संक्त्रस्मित मिले हैंए उनमें कोई भी गंभीर नहीं है।

टीकाकरण पर जोर
12 साल के बच्चों से लेकर बड़ों को टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉण् नीरज अग्रवाल का कहना है कि जिले में 12 से 14 वर्ग में शामिल 70 फ ीसदी का टीकाकरण हो चुका है। शेष 30 फ फीसदी का अगले 10 दिन में पूरा हो जाएगा। 15 से 18 तक को पहली डोज लगाई जा चुकी है। जबकि दूसरी डोज लगाने का कार्य भी 66 फ ीसदी पूरा हो चुका है। 18 वर्ष से अधिक उम्र वालों में सभी को पहली डोज लगाया जा चुका है। 10 निजी अस्पताल व क्लीनिक में बूस्टर डोज लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि 12 से 14 आयु वर्ग को लेकर एक सप्ताह का माइक्त्रसेप्लान तैयार कर टीकाकरण किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा स्कूलों में भी टीका लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed