फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बैक फुट पर आया बिल्डर, धरना समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बैकफुट पर आया बिल्डर, आवंटियों को दी 10 हजार की छूट
विज्ञापन

गाजियाबाद। प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में चार दिनों से चल रहा धरना सोमवार को समाप्त हो गया। मीटर लगवाने के लिए दोबारा पैसा मांग रहे बिल्डर ने 50 फीसदी की छूट सोसायटी के लोगों को दे दी है। पैसा जमा करने के लिए सात दिन का मौका दिया है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट के समक्ष बिल्डर के प्रतिनिधि ने प्रस्तुत होकर यह आश्वासन दिया है। साथ ही चार दिनों में बिजली काटने के नोटिस को वापस ले लिया है।

प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसायटी में करीब 700 परिवार रहते हैं। पांच दिन पूर्व बिल्डर ने नोटिस जारी कर चार दिन में बिजली का मीटर लगवाने के लिए 20 हजार रुपये जमा करने को कहा था, पैसा नहीं जमा करने पर चार दिन में बिजली काटने की बात कही थी। नोटिस के बाद सोसायटी के लोग धरने पर बैठ गए। लोगों का कहना था कि बिजली का मीटर लगवाने के लिए बिल्डर ने कब्जा देते समय ही करीब 56 हजार रुपये जमा करा लिए थे। चार दिनों तक चले धरने के बाद मामला सिटी मजिस्ट्रेट गंभीर सिंह के पास पहुंचा। सिटी मजिस्ट्रेट ने सोमवार को बिल्डर को तलब किया। करीब 40 मिनट तक चली बैठक के बाद बिल्डर की ओर से मौजूद रिटायर्ड कर्नल राजशेखर ने बिल्डर से बात कर दस हजार रुपये की छूट देने की बात कही और बिजली नहीं काटने का आश्वासन दिया। सोसायटी के लोगों को अब केवल दस हजार रुपये जमा करना होगा। बिल्डर ने सात दिन में पैसा जमा करने का नोटिस जारी किया है। सोसायटी निवासी शिव मोहन और आकाश ने बताया कि फिलहाल धरना समाप्त कर दिया गया है। इस फैसले से काफी लोग सहमत हैं। जो लोग सहमत नहीं होंगे वह सक्षम प्राधिकारी के समक्ष वाद प्रस्तुत कर सकते हैं। बैठक में सोसायटी की ओर से सुधाकर यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed