{"_id":"625db9762bd6c21fcf590b87","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd237100991","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार छात्र समेत 20 कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार छात्र समेत 20 कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार छात्र समेत 20 कोरोना संक्रमित
गाजियाबाद। चार छात्र समेत 20 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके साथ ही चार मरीजों ने कोरोना संक्रमण को मात दी। अब गाजियाबाद में 129 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। सोमवार को संक्रमित मिले लोगों में 11 वर्ष का एक बच्चा, 13 और 16 साल के 2 छात्र, 22 और 38 साल के 5, 41 से 60 वर्ष वालों में 10 और 62 व 64 साल के 2 बुजुर्ग संक्रमित हुए हैं।
1260 छात्रों के लिए गए नमूने
सोमवार को स्वास्थ्य विभाग ने इंदिरापुरम, वैशाली, कौशांबी और वसुंधरा के चार स्कूलों में 1260 छात्रों में कोरोना जांच के लिए नमूने आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए हैं। इनमें से 674 छात्रों की एंटीजन जांच की गई थी। सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सभी स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी छात्र में लक्षण मिलने पर जांच करने में लापरवाही न बरती जाए, अगर छात्र के परिजन जांच नहीं करा पाते हैं तो तत्काल सूचना दी जाए, जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर जाकर जांच कर सके। इससे संक्रमण की जल्दी पता चलेगा और अन्य लोग संक्रमित होने से बच जाएंगे।
इंदिरापुरम क्षेत्र सबसे अधिक संवेदनशील
इस बार भी कोरोना संक्रमण के मामले में सबसे अधिक संवेदनशील इंदिरापुरम क्षेत्र है। दूसरे स्थान पर वैशाली और तीसरे स्थान पर सादिक नगर क्षेत्र है। हालांकि इस बार किसी भी क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है। जिला सर्विलांस अधिकारी का कहना है कि अभी इस तरह की कोई गाइड लाइन नहीं आई है, इसलिए कंटेनमेंट जोन नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
ऑक्सीजन प्लांटों की जांच की
जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि एमएमजी, महिला अस्पताल और संयुक्त अस्पताल में मरीज भर्ती होने से ऑक्सीजन प्लांट चलाने की जरूरत पड़ती है। जबकि सीएचसी और भोजपुर पीएचसी में अभी जरूरत नहीं पड़ी, इसलिए उनकी जांच कराई गई है। सभी प्लांट सामान्य हैं, जरूरत पड़ने पर प्रयोग में लाए जा सकते हैं। सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी 500 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लगाए गए हैं, उनकी भी जांच की जा रही है।
संक्रमितों में 98 फीसदी लोग करा चुके हैं टीकाकरण
जिला सर्विलांस अधिकारी ने बताया कि जो लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं, उनमें से 98 प्रतिशत लोग टीकाकरण करा चुके हैं। 12 साल के कम आयु वाले बच्चे और 30 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं जिन्हें टीका नहीं लगा है, अभी तक किसी में भी गंभीरता नहीं मिली है। कोई संक्रमित नहीं मिला है, जिसे भर्ती करने की जरूरत पड़ी हो या गंभीर लक्षण मिले हों। पहली बार संक्रमण की चपेट में आए लोगों में भी कोई गंभीर लक्षण नहीं मिले हैं। ऐसे लोगों को विटामिन और कैलशियम दी जा रही है।
दो से तीन दिन में हो रहे संक्रमित स्वस्थ
सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार का कहना है कि जिले में कोरोना के किसी नए स्वरूप की पुष्टि नहीं हुई है। जिले में जो भी संक्रमित सामने आए हैं, उनमें हल्का बुखार, जुकाम, गले की खराश जैसे लक्षण ही मिले हैं। संक्रमित 2 से 3 दिन में स्वस्थ भी हो रहे हैं, लेकिन शासन की गाइड लाइन के अनुसार सभी को सात दिन के होम आइसोलेशन में रखा जा रहा है। कोविड कंट्रोल रूम के जरिए सभी मरीजों से रोजाना हालचाल लिया जाता है। अभी तक किसी मरीज को कोई परेशानी सामने नहीं आई है।
क्षेत्र - सक्रिय मरीज
इंदिरापुरम - 52
वैशाली - 16
सादिक नगर - 12
विजय नगर - 11
शास्त्रीनगर - 09
राजनगर - 10
साहिबाबाद - 06
सोमवार को संक्रमित मरीजों की स्थित
वसुंधरा स्कूल - 01
नोएडा के स्कूल में - 01
गाजीपुर स्कूल - 01
वैशाली स्कूल - 01
अब तक संक्रमित कुल छात्र - 32
कुल शिक्षक - 5
कुल सक्रिय मरीज - 129
24 घंटे में सक्रिय - 20
24 घंटे में डिस्चार्ज - 04
24 घंटे में जांच - 3326