फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

तीन क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का बुलडोजर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
तीन क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का बुलडोजर
विज्ञापन

गाजियाबाद। अवैध और नक्शे के विपरीत निर्माण के खिलाफ जीडीए की कार्रवाई जारी है। बुधवार को प्रवर्तन जोन-तीन की टीम ने बालाजी एंक्लेव, सदरपुर और संजय नगर में चल रहे अवैध निर्माण को ढहा दिया। सबसे पहले टीम ने बालाजी एंक्लेव में नरेश तोमर व केपी तोमर, मनोज जैन, सत्यप्रकाश, कपिल शर्मा, राजेश चौहान और बदराज के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

इसके बाद सदरपुर रोड में कार्रवाई करते हुए अमित पुत्र रामपाल सिंह और संजयनगर स्थित पी-39 के बराबर बृजेश त्यागी की ओर से किए जा रहे अवैध निर्माण को ढहा दिया। जीडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि बिना स्वीकृति के निर्माण करने के मामले में पहले विकास कर्ताओं को नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्माण जारी रहने केबाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed