{"_id":"624df09677e4e522874a711a","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2364968131","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का बुलडोजर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर चला जीडीए का बुलडोजर
गाजियाबाद। अवैध और नक्शे के विपरीत निर्माण के खिलाफ जीडीए की कार्रवाई जारी है। बुधवार को प्रवर्तन जोन-तीन की टीम ने बालाजी एंक्लेव, सदरपुर और संजय नगर में चल रहे अवैध निर्माण को ढहा दिया। सबसे पहले टीम ने बालाजी एंक्लेव में नरेश तोमर व केपी तोमर, मनोज जैन, सत्यप्रकाश, कपिल शर्मा, राजेश चौहान और बदराज के अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
इसके बाद सदरपुर रोड में कार्रवाई करते हुए अमित पुत्र रामपाल सिंह और संजयनगर स्थित पी-39 के बराबर बृजेश त्यागी की ओर से किए जा रहे अवैध निर्माण को ढहा दिया। जीडीए अपर सचिव सीपी त्रिपाठी ने बताया कि बिना स्वीकृति के निर्माण करने के मामले में पहले विकास कर्ताओं को नोटिस जारी किया गया था। इसके बावजूद निर्माण जारी रहने केबाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई है।