फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

चार दिन के बाद आज खुलेंगे बैंक, पटरी पर लौटेगा काम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
चार दिन के बाद आज खुलेंगे बैंक, पटरी पर लौटेगा काम
विज्ञापन

गाजियाबाद। दो दिन की हड़ताल और इससे पहले दो दिन के अवकाश के बाद आज बैंक खुलने पर कामकाज पटरी पर लौटेगा। मंगलवार को हड़ताल के दूसरे दिन बैंक कर्मचारी संगठनों ने नवयुग मार्केट में प्रदर्शन कर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया। बैंकों में दो दिन की हड़ताल से 300 करोड़ का लेन-देन प्रभावित होने का अनुमान है। इनके अलावा श्रमिक संगठनों ने भी हड़ताल के दूसरे दिन जोरदार प्रदर्शन किया।
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन के आह्वान पर मंगलवार को नवयुग मार्केट में केनरा बैंक के सामने संगठनों ने प्रदर्शन किया। दिन ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश बैंक एम्लॉयज यूनियन, पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन सहित अन्य संगठनों के बैनर तले बैंक कर्मचारियों ने बैंकों का निजीकरण, नई पेंशन स्कीम सहित अन्य मुद्दों को लेकर नारेबाजी की। यूपी बैंक एम्लॉयज यूनियन के जिला सचिव सुनील गोयल ने कहा कि पुरानी पेंशन, निजीकरण रोकने, पांच दिन की बैंकिंग सहित कई मांगों को लेकर लगातार आंदोलन किया जा रहा है लेकिन सरकार सुनवाई नहीं कर रही है। पीएनबी स्टाफ एसोसिएशन के सचिव उत्कर्ष सिंह ने कहा अगर सरकार नहीं मानती है तो अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जाएगी। प्रदर्शन में सुनील अग्रवाल, विनोद भूषण, महकार सिंह, उदय प्रजापति, दीपक कुमार, सुभाष बैंसला, सरोज कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

खुले रहे बैंक, काम हुआ सुस्त
सोमवार की तरह ही हड़ताल के दौरान सभी बैंक खुले रहे केवल कर्मचारियों ने काम नहीं किया। उनकी जगह अधिकारी की नकद निकासी और जमा काउंटर, पूछताछ काउंटर पर बैठे रहे। दोपहर लंच तक ही अधिकारियों ने काम किया। इसके बाद ग्राहकों को डीडी बनवाने, पासबुक अपडेट कराने सहित अन्य कार्यों के लिए भटकना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ अधिकारियों के छुट्टी पर रहने की शिकायत ग्राहकों ने की। इन शाखाओं में स्टाफ कम होने से कार्य प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज रहेगी भीड़, 31 और 01 को फिर दिक्कत
चार दिन बाद बैंक खुलने पर शाखाओं में ग्राहकों की संख्या अधिक रह सकती है। इसके बाद 31 मार्च को वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बैंक पूरे साल का लेन-देन निपटाएंगे। एक अप्रैल को सिस्टम अपग्रेडेशन के चलते ग्राहकों के काम बिल्कुल नहीं होंगे। इन दो दिन में ग्राहकों को परेशानी उठानी पड़ सकती है।

सीटू ने की मांग, नए लेबर कोड को रद करो
श्रमिक संगठनों में सीटू सहित अन्य संगठनों ने हड़ताल के दूसरे दिन साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र साइट-4 में प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी मजदूर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन दिया। श्रमिक संगठनों ने नए लेबर कोड को समाप्त करने, बेरोजगार श्रमिकों को 7500 रुपये महीना गुजारा भत्ता दिलाने जैसी मांगें की हैं। इस मौके पर जीएस तिवारी, जेपी शुक्ला, ईश्वर त्यागी, बृजेश सिंह, श्रीकिशन सिंह, रविंद्र कुमार, दर्शनी देवी, बसंती सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed