फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

७५ दिन बाद २४ घंटे में मिले चार मरीज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
75 दिन बाद जिले में चार कोरोना संक्रमित
विज्ञापन

14 साल की छात्रा समेत चार संक्रमित मिले
- एक मरीज की ट्रेवल और कॉन्टेक्ट हिस्ट्री नहीं
- प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंचा गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। 75 दिन बाद जिले में 24 घंटे में चार संक्रमित मिले हैं। इनमें एक मरीज का कहीं आवागमन नहीं हुआ है, एक 14 साल की छात्रा है। छात्रा के अलावा तीनों मरीजों का टीकाकरण हो चुका है। जिले में इस समय कोरोना के 12 सक्रिय मरीज हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या के अनुसार गाजियाबाद प्रदेश में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। पहले स्थान पर लखनऊ, दूसरे पर गौतमबुद्धनगर और तीसरे स्थान पर मथुरा है। 28 दिसंबर को कोरोना के पांच मरीज मिले थे।
जिले में अब तक 55692 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं और इनमें से 55219 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 461 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस समय 12 मरीजों का इलाज चल रहा है। पॉजिटिव रेट भी बढ़कर 2.87 फीसदी हो गया है। डीएसओ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि सभी मरीजों के संपर्क में आने वाले उनके घर व आसपास के लोगों के सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है, जबकि संक्रमितों का सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

पिता गुजरात से आए पुत्री संक्रमित
क्रॉसिंग रिपब्लिक में एक 14 वर्षीय छात्रा संक्रमित हुई है। वह ग्रेटर नोएडा के एक स्कूल में पढ़ती है। उसके पिता हाल ही में गुजरात से वापस आए थे। छात्रा को चार दिन से बुखार और खांसी की शिकायत थी। प्राइवेट लैब में जांच के बाद कोरोना की पुष्टि हुई। परिवार के सभी पांच सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सीएमओ जीबी नगर को पत्र भेजकर मामले की सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिचित के संपर्क में आए थे बुजुर्ग
वसुंधरा में रहने वाले 74 वर्षीय बुजुर्ग एक संक्रमित के संपर्क में आए थे। उन्होंने बुखार और खांसी की शिकायत होने पर नोएडा में जांच कराया था। उनके घर के पांच लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजा गया है।
नहीं मिला कोई संपर्क
इंदिरापुरम में रहने वाला 37 वर्षीय युवक ने न कोई दूर की यात्रा की और न ही किसी मरीज के संपर्क में आने की जानकारी है। युवक निजी कंपनी में जॉब करता है, लेकिन अभी वर्क फ्रॉम होम चल रहा है।

पटना से आया सरकारी कर्मचारी
वैशाली सेक्टर-7 में रहने वाला 32 वर्षीय युवक पांच दिसंबर को फ्लाइट से पटना से वापस आया था। वह दिल्ली के एक सरकारी कार्यालय में कार्यरत है। एक रिश्तेदार से भी मिला था जो कोरोना संक्रमित हैं। युवक नोएडा के सेक्टर 137 में रहता है, लेकिन उसके आधार कार्ड पर वैशाली का पता लिखा है। युवक के संक्रमण के बारे में भी जानकारी सीएमओ गौतमबुद्धनगर को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed