फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

पहले दिन प्रधान, सदस्य और बीडीसी के बिके 439 नामांकन पत्र

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
पहले दिन प्रधान, सदस्य और बीडीसी के बिके 439 नामांकन पत्र
विज्ञापन

गाजियाबाद। पंचायत चुनाव के लिए पहले दिन शनिवार को प्रधान पद, ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत के मिलाकर 439 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। जिला पंचायत सदस्य का नामांकन पत्र लेने कोई नहीं पहुंचा। जिले में रजापुर, भोजपुर, लोनी और मुरादनगर ब्लॉक पर उम्मीवारों ने पर्चे खरीदे। सबसे ज्यादा मुरादनगर ब्लॉक में 143 और सबसे कम भोजपुर ब्लॉक में 34 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
रजापुर ब्लॉक में 121 नामांकन पत्रों की बिक्री
रजापुर ब्लॉक में नामांकन पत्र वितरण करने के लिए प्रशासन ने तैयारी कर ली थी। सुबह के समय कम भीड़ रही, लेकिन दिन बढ़ने के साथ नामांकन पत्रों की बिक्री भी तेज हो गई। रिटर्निंग अधिकारी विकास चंद्र ने बताया कि प्रधान पद के लिए 69, क्षेत्र पंचायत सदस्य 42 और ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 10 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं।
विज्ञापन

भोजपुर ब्लॉक में 34 पत्र गए
जिला कृषि अधिकारी व चुनाव अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि भोजपुर खंड विकास कार्यालय परिसर में प्रधान पद के लिए 29 व क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 5 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। ग्राम पंचायत सदस्य के लिए कोई फार्म खरीदने के लिए नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मुरादनगर में बिके 143 पर्चे
मुरादनगर खंड कार्यालय एडीओ पंचायत राजेंद्र शर्मा ने बताया कि प्रधान, ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्यों के लिए नामाकंन पत्रों बिक्री शुरू हो गयी। पहले दिन ग्राम प्रधान पद के लिए 84, ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 32 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 27 नामाकंन पत्रों की बिक्री हुई।
लोनी ब्लॉक में 141 नामांकन पत्र खरीदे गए
लोनी ब्लॉक में 141 नामांकन पत्र भावी प्रत्याशियों द्वारा खरीदे गए। अधिकारियों ने नामांकन खरीदने आए लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने को कहा। ग्राम पंचायत सदस्य के 12 नामांकन पत्र बिके। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 65 और प्रधान पद के लिए 64 नामांकन पत्र बिके। सहायक विकास अधिकारी मोहित अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन 141 लोग ही पत्र खरीद सके। पत्र खरीदने आए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग मास्क लगाने की अपील की गई। उधर लोनी एसडीएम शुभांगी शुक्ला, सीओ अतुल कुमार सोनकर, एसएचओ ओपी सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने लोनी ब्लॉक का निरीक्षण किया।

नामांकन पत्र की कीमत
निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रधान पद और बीडीसी के लिए अनारक्षित नामांकन पत्र 300 रुपये और आरक्षित के लिए 150 रुपये का है। अनारक्षित ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 150 और आरक्षित के लिए 75 रुपये का नामांकन पत्र है। रविवार को भी सभी ब्लाकों में नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed