{"_id":"605b9a9c8ebc3e58fe36924c","slug":"ghaziabad-ghaziabad-news-gbd2160322157","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के साथ कमरे में मौजूद सिपाही पति ने दबोचा, हुआ बखेड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के साथ कमरे में मौजूद सिपाही पति ने दबोचा, हुआ बखेड़ा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के साथ कमरे में मौजूद सिपाही पति ने पकड़ा, पीटकर भागा
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में आधी रात को महिला के साथ कमरे में मौजूद सिपाही को महिला के पति व अन्य परिजनों ने रंगेहाथों दबोच लिया। आरोप है कि इस दौरान सिपाही ने महिला के पति व सास के साथ मारपीट भी की। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सिपाही का कारनामा सामने आया। पीड़ित पति की तहरीर पर नंदग्राम पुलिस ने विजयनगर थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार पाल के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नंदग्राम थानाक्षेत्र में रहने वाले व्यक्ति का आरोप है कि विजयनगर थाने में तैनात सिपाही अमित कुमार पाल ने उसकी पत्नी को अपने झांसे में ले लिया है। दोनों के बीच अवैध संबंध है। सिपाही अकसर उसके घर आता था और सिपाही के फोन करने पर उसकी पत्नी भी उससे मिलने जाती थी। विरोध करने पर पत्नी करीब तीन साल से किराए का कमरा लेकर अलग रहने लगी। साथ ही दोनों बच्चों को भी अपने पास रख लिया। पीड़ित पति का कहना है कि गत 19 मार्च की आधी रात को पता चला कि सिपाही अमित उसकी पत्नी के कमरे में मौजूद है। वह अपनी मां व अन्य परिजनों को लेकर पत्नी के कमरे पर गया तो उसने गेट नहीं खोला। काफी हंगामा होने के बाद गेट खुला तो अंदर सिपाही मौजूद था, जो नशे में धुत था। पीड़ित पति ने घर बर्बाद करने का आरोप लगाते हुए विरोध किया तो सिपाही ने उसके व उसकी मां के साथ मारपीट कर दी। पीड़ित पति की तहरीर पर पुलिस ने सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस पर सिपाही को थाने से छोड़ने का आरोप
पीड़ित पति का कहना है कि घटना के दौरान उन्होंने यूपी-112 पर फोन कर पुलिस बुला ली थी, जो सिपाही को अपने साथ ले गई। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर सिपाही के खिलाफ केस तो दर्ज कर लिया, लेकिन उसे थाने से छोड़ दिया। वहीं, नंदग्राम एसएचओ नीरज कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस के पहुंचने पर सिपाही मौके पर नहीं था। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दे रहा सिपाही
बुधवार को घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद सिपाही का कारनामा जग जाहिर हो गया। वहीं, पीड़ित पति का आरोप है कि सिपाही समझौता न करने पर उसे अंजाम भुगतने व झूठे केस में जेल भेजने की धमकी दे रहा है। पति का कहना है कि पत्नी के कहने पर सिपाही पूर्व में उसे एक बार शांतिभंग में गिरफ्तार कर चुका है। भविष्य में भी वह कुछ भी कर सकता है। उसने उच्चाधिकारियों को दी शिकायत में सिपाही पर कार्रवाई की मांग की है।