फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शहर में गोली चलाकर लूट की कोशिश, मोदीनगर में छीना कैश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शहर में गोली चलाकर लूट की
विज्ञापन

कोशिश, मोदीनगर में छीना कैश
गाजियाबाद/मोदीनगर। बेखौफ बदमाशों ने बुधवार को शहर से देहात तक पुलिस को खुली चुनौती दी। सिहानी गेट क्षेत्र में होली चाइल्ड चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने एसआईएस कंपनी के कलेक्शन एजेंट अनूप चौहान से चार लाख रुपये लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने गोली चला दी, जिसके बाद बाइक से कूदकर एजेंट ने एक क्लीनिक में घुसकर जान बचाई। भागते समय अनूप पर बदमाशों ने फिर से गोली चलाई, जिसमें वह बाल-बाल बच गया। वहीं, दूसरी घटना करीब डेढ़ घंटे बाद मोदीनगर के देवेंद्रपुरी सी-लाइन में हुई, जहां तीन हथियारबंद बदमाशों ने बंधन बैंक के एजेंट सचिन से 72 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया।
विजयनगर थानाक्षेत्र के बहरामपुर निवासी अनूप एटीएम में कैश डालने वाली एसआईएस कंपनी में कलेक्शन एजेंट है। वह शहर के विभिन्न इलाकों से कैश एकत्र कर कंपनी तक पहुंचाता है। बुधवार को वह राजनगर एक्सटेंशन स्थित एमआई स्टोर से कैश लेकर राकेश मार्ग स्थित एलआईसी ऑफिस पर खड़ी कंपनी की गाड़ी के पास जा रहा थे। उस वक्त उसके बैग में चार लाख रुपये थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही वह सिहानी गेट थानाक्षेत्र में होली चाइल्ड चौराहे के पास पहुंचा तो पीछे से बाइक पर आए बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रुकवा लिया। अनूप कुछ समझ पाता, इससे पहले ही बदमाशों ने उस पर पिस्टल तानकर कैश से भरा बैग लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। इसके बाद अनूप ने हिम्मत दिखाते हुए बाइक से कूदकर पास ही एसके जैन क्लीनिक में घुसकर जान बचाई। बदमाशों ने उस पर एक और गोली चलाई, लेकिन निशाना चूकने से अनूप बाल-बाल बच गया। गोलियों की आवाज सुनकर लोग भी एकत्र हो गए, जिन्हें देखकर बदमाश भाग गए। सूचना मिलने पर एसपी सिटी निपुण अग्रवाल, एसएचओ सिहानी गेट कृष्ण गोपाल शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और कलेक्शन एजेंट से घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

बंधन बैंक के एजेंट से लूट
हापुड़ निवासी सचिन बंधन बैंक में कलेक्शन एजेंट की नौकरी करता है और वर्तमान में मोदीनगर थानाक्षेत्र में सीकरी फाटक पर किराए के मकान में रहता है। बुधवार को वह देवेंद्रपुरी से 72 हजार रुपये एकत्र करके निकला था। दोपहर करीब दो बजे वह जैसे ही देवेंद्रपुरी के सी-लाइन में पहुंचा तो वहां पहले से घात लगाकर खड़े तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिस्टल व तमंचे तानकर उससे कैश व मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश गोली मारने की धमकी देते हुए अपनी बाइक से भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पीड़ित ने मोदीनगर थाने की निवाड़ी रोड पुलिस चौकी में तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेकी के बाद वारदातों को दिया अंजाम
दोनों घटनाओं में शामिल बदमाश एक ही गैंग के हो सकते हैं। दोनों घटनाओं में कई समानताएं इसकी तरफ इशारा कर रही हैं। क्राइम सीन से साफ जाहिर है कि दोनों घटनाओं को रेकी के बाद अंजाम दिया गया। इतना ही नहीं, दोनों घटनाओं में कलेक्शन एजेंटों काो निशाना बनाया गया। मोदीनगर में बदमाशों को पता था कि कलेक्शन एजेंट रास्ते से गुजरेगा, लिहाजा वह उसकी ताक में रास्ते में खड़े हो गए। वहीं, सिहानी गेट क्षेत्र में हुई घटना में बदमाश कलेक्शन एजेंट का पीछा कर उसे ओवरटेक करके रुकवाया।
सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
डेढ़ घंटे के भीतर शहर व देहात में हुईं दोनों घटनाओं ने पुलिस के होश उड़ा दिए। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसपी सिटी निपुण अग्रवाल तथा एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिए गए हैं। बदमाशों की पहचान के लिए दोनों घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

आसानी से फरार हो गए बदमाश, पुलिस को भनक नहीं
बेखौफ बदमाशों ने शहर से लेकर देहात तक दिनदहाड़े लूटपाट व फायरिंग की वारदातों को अंजाम दिया और आसानी से फरार हो गए। इस दौरान पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। किसी भी घटना के बाद एबीसी स्कीम लगाकर चेकिंग करने के अधिकारियों के दावे फेल साबित हुए। सिहानी गेट क्षेत्र में हुई घटना में शामिल बदमाशों में से एक ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि दूसरे ने नकाब लगाया हुआ था। मोदीनगर में भी बदमाशों ने अपने चेहरे छिपा रखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed