फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

शहर के चार क्षेत्रों में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
शहर के चार क्षेत्रों में बढ़े कोरोना संक्रमण के मामले
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर के चार क्षेत्रों में मार्च में तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं। इन क्षेत्रों को स्वास्थ्य विभाग ने चिन्हित कर रोकथाम की योजना पर काम करना शुरू कर दिया है। होली के पर्व पर भी संक्रमण की रोकथाम को लेकर विभाग ने अलर्ट जारी किया है। त्योहार पर संक्रमण की रोकथाम में लगी टीमों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा जिले में बनाई गई निगरानी समितियों के कार्य की अधिकारी निगरानी करेंगे।
गाजियाबाद में मार्च 2021 में घूकना, राजनगर, साहिबाबाद और शास्त्रीनगर क्षेत्र में कोरोना के अधिक मामले सामने आए हैं। इन क्षेत्रों में कोरोना की रोकथाम के लिए कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से योजना तैयार की गई है। अधिकारी सभी संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने वाले लोगों की भी जांच कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में सर्वे और टेस्टिंग को भी बढ़ा दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि कोविड कंट्रोल रूम के माध्यम से सभी संक्रमित व्यक्तियों की ट्रेवल हिस्ट्री भी पता की जा रही है।
विज्ञापन

मार्च में चारों क्षेत्रों में मिले संक्रमण के मामले :
- शास्त्रीनगर (दौलतपुरा, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र) - 32
- घूकना - 16
- राजनगर - 38
- साहिबाबाद - 8
होली पर अलर्ट
होली पर लोगों के आने-जाने को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। अधिकारियों का कहना है कि पर्व पर संक्रमण की रफ्तार बढ़ने की आशंका को देखते हुए पहले से ही तैयारी की जा रही है। उन क्षेत्रों को चिन्हित किया जा रहा है, जहां से कोरोना के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमों को बढ़ाया जाएगा और ऐसे क्षेत्रों में सर्वे का कार्य प्रतिदिन किया जाएगा। इसके अलावा एंटीजन, आरटीपीसीआर से जांच को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगरानी समितियों की निगरानी
पिछले साल कोरोना के जब बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे थे, तब जिले में 400 निगरानी समितियों का गठन किया गया था। शहरी क्षेत्र में मोहल्ला समिति और ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम समितियों का गठन किया गया था। इन समितियों का कार्य अपने-अपने क्षेत्रों से संक्रमितों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन को देना था। अधिकारियों का कहना है कि इन समितियों को सक्रिय किया गया है। प्रतिदिन इनके कार्य पर भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी निगाह रखेंगे।

नियमों का पालन करें लोग
सीएमओ डॉ. एनके गुप्ता ने कहा कि संक्रमण से बचाव के लिए लोगों को पहले की तरह ही सतर्कता बरतनी होगी। मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन लोग नियमित करें। इसके अलावा हाथों को लगातार अच्छी तरह से साफ करते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed