फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman accused sub inspector of lying and getting married for second time In Ghaziabad

Ghaziabad News: दरोगा पर लगाया झूठ बोलकर दूसरी शादी करने का आरोप, फिर महिला ने सुनाई आपबीती

Thu, 02 Mar 2023 03:54 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 02 Mar 2023 03:54 PM IST
सार

महिला का कहना है कि नवंबर 2016 में उनकी शादी मेरठ के मवाना निवासी संजय सिंह अत्री के साथ हुई। वह यूपी पुलिस में दरोगा है। उनका दो साल का एक बच्चा भी है।

विज्ञापन
Woman accused sub inspector of lying and getting married for second time In Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजियाबाद के गोविंदपुरम निवासी एक महिला ने यूपी पुलिस के दरोगा पर झूठ बोलकर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शादीशुदा होने के बावजूद दरोगा ने शादी की। पहली शादी का पता चलने पर उसकी पहली पत्नी व उसकी महिला साथी ने उनके साथ गाली-गलौज कर मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने उनके बच्चे को मारने का भी प्रयास किया। दरोगा हाल में क्रासिंग रिपब्लिक थाने में तैनात है। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


महिला का कहना है कि नवंबर 2016 में उनकी शादी मेरठ के मवाना निवासी संजय सिंह अत्री के साथ हुई। वह यूपी पुलिस में दरोगा है। उनका दो साल का एक बच्चा भी है। महिला का कहना है कि शादी के बाद उन्हें पता चला कि संजय पहले से शादीशुदा है। उसकी पहली पत्नी मेरठ में ही रहती है। बच्चे के पालन पोषण के लिए खर्च नहीं देने का मामला कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बावजूद संजय की पहली पत्नी और उसकी महिला साथी ने उनके साथ अभद्रता की और उनके बच्चे को भी मारने का प्रयास किया। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में दरोगा संजय सिंह, उसकी पत्नी व एक अन्य महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed