फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: डीजे पर हुआ झगड़ा... होटल के बाउंसरों ने शादी में आए लोगों को लाठी-डंडों से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
डीजे पर हुआ झगड़ा... होटल के बाउंसरों ने शादी में आए लोगों को लाठी-डंडों से पीटा
विज्ञापन

मसूरी/गाजियाबाद। गोविंदपुरम स्थित होटल द ग्रैंड आइरिस में शनिवार की रात होटल के स्टाफ और बाउंसरों ने शादी समारोह में आए मेहमानों को लाठी-डंडे व बेल्टों से पीटा। डीजे पर गाने बजाने के लिए होटल स्टाफ व कार्यक्रम आयोजकों के बीच विवाद हुआ था। विवाद इतना बढ़ गया कि होटल कर्मचारियों ने महिलाओं तक को बुरी तरह से पीट गिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। रविवार को इसका वीडियो वायरल हुआ। इसके बाद पुलिस ने 15-20 के खिलाफ केस दर्ज कर होटल स्टाफ के नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
होटल में पंचशील प्राइम रोज सोसायटी निवासी स्वाति के भाई मयंक कुमार की हल्दी-मेंहदी की रसम का कार्यक्रम था। एफआईआर स्वाति ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात कार्यक्रम में आए मेहमानों ने डीजे पर एक और गाना बजाने के लिए कहा। इस पर होटल के स्टाफ ने कहा कि डीजे अब और नहीं बजेगा। इसी पर झगड़ा हो गया। होटल के कर्मचारी अभद्र भाषा में बात करने लगे। होटल मालिक सागर मलिक और उनके भाई सचिन मलिक भी पहुंच गए। आरोप है कि उनके कहने पर बाउंसरों ने होटल स्टाफ के साथ मिलकर लाठी-डंडे व बेल्ट से उन पर व उनके मेहमानों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

स्वाति का आरोप है कि इस दौरान स्टाफ ने कार्यक्रम में आईं महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें भी की और तीन लाख की नकदी से भरा बैग भी चोरी कर लिया। एसीपी मसूरी निमिष पाटिल ने बताया कि मारपीट की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मामले में केस दर्ज कर नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में रोहित, कन्हैया लाल, मयंक, विशाल, मानवेंद्र, सुशील, दानिश, प्रेमवीर और सचिन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरे में बंद होकर बचाई जान
स्वाति ने बताया कि होटल स्टाफ और बाउंसरों के उत्पात को देखकर उनके परिवार व मेहमानों ने होटल के एक कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई। जो लगातार कमरे का दरवाजा खोलने के लिए पीटते रहे। होटल कर्मचारी हाथों में डंडे व बेल्ट लेकर बाहर खड़े होकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देते रहे।

किसी की आंख में चोट, किसी का सिर फूटा
स्वाति ने बताया कि दो भाई वैभव और अभिषेक के गंभीर चोट आई हैं। हमलावरों ने एक की आंख फोड़ दी जबकि दूसरे के सिर फाड़ दिया। दोनों आईसीयू में भर्ती हैं।
अखिलेश यादव ने किया ट्वीट
मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वीडियो ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा ने कानून व्यवस्था का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed