फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: भोलानाथ पंसारी की दुकान से साढ़े सात लाख की चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 07:30 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
भोलानाथ पंसारी की दुकान से साढ़े सात लाख की चोरी
विज्ञापन

गाजियाबाद। चौपला मार्केट स्थित मशहूर भोलानाथ पंसारी की दुकान में से बृहस्पतिवार रात चोरों ने करीब साढ़े सात लाख रुपये की औषधि और नकदी चोरी कर ली। चोरों ने छत के रास्ते खिड़की की जाली तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब दो लाख की कीमत की औषधि और करीब साढ़े पांच लाख रुपये नकदी लेकर छत के रास्ते ही फरार हो गए। चोर अपने साथ दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी ले गए।
डासना गेट निवासी अनुज अग्रवाल की चौपला मंदिर के पास भोलानाथ पंसारी के नाम से आयुर्वेदिक दवाओं की दुकान है। उनका कहना है कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर गए थे। शुक्रवार सुबह 10 बजे दुकान खोली तो उन्हें चोरी का पता चला। दुकान में सामान बिखरा पड़ा था और गल्ले का ताला भी टूटा था। छत पर जाकर देखा तो खिड़की की जाली टूटी हुई मिली। चोरी की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखने के लिए कहा कैमरे देखने पर पता चला कि चोर डीवीआर भी ले गए। पुलिस अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। डीसीपी नगर निपुण अग्रवाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। चोरों को पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन

मकान के ताले तोड़कर चोरी
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर महेंद्रा एंक्लेव में चोरों ने अमित कुमार गुप्ता के मकान के ताले तोड़कर सोने की अंगूठी, पायल और 10 चांदी के सिक्के चोरी कर लिए। अमित का कहना है कि नौ जनवरी को वह किसी काम से बाहर गए थे। वापस आने पर उन्हें घर के ताले टूटे मिले और घर में सामान बिखरा मिला। अलमारी में देखने पर पता चला कि चोर सोने चांदी का सामान चोरी कर ले गए। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में केस दर्ज कराया है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed