{"_id":"638a545d2129204f6a402939","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd248628194","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: आर्म्स एक्ट में आरोप पत्र दाखिल, दो केस में इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: आर्म्स एक्ट में आरोप पत्र दाखिल, दो केस में इंतजार
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट में आरोप पत्र दाखिल, दो केस में इंतजार
गाजियाबाद। गांव इकला के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में दो अक्तूबर की रात पिस्टल और ब्लेड लेकर जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी आस मोहम्मद के खिलाफ आर्म्स एक्ट मामले में आरोप पत्र दाखिल किया है। मामले में आस मोहम्मद के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित हत्या के प्रयास व धार्मिक भावनाएं भड़काने और दुष्कर्म का केस दर्ज किया था। हत्या के प्रयास व धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में आरोप पत्र दाखिल करने के लिए शासन की अनुमति का इंतजार है। दुष्कर्म के मामले में कुछ लोगों के बयान दर्ज होने हैं।
मंदिर में पकड़े जाने पर आस मोहम्मद ने अपनी पहचान छिपाकर अपना नाम समीर शर्मा बताया और महामंडलेश्वर प्रबोधानंद गिरी का शिष्य बनने की बात कही थी। इसी दौरान सेवादारों ने उसका वीडियो बनाया तो उसने 70 हजार रुपये में महामंडलेश्वर की हत्या करने की बात कही। मामले में पुलिस ने उससे पूछताछ और जांच की तो उसने अपने धर्म परिवर्तन के दस्तावेज भी दिखाए जो फर्जी निकले। पुलिस पूछताछ में रोज वह अपने बयान बदलता रहा। मामले में क्राइम ब्रांच, लोकल इंटेलीजेंस यूनिट, स्पेशल टास्क फोर्स और अन्य सुरक्षा व जांच एजेंसियों ने उससे पूछताछ की लेकिन हर बार वह बयान बदलता रहा। ऐसे में पुलिस ने उसके खिलाफ जिस मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। उन्हीं के साक्ष्य के आधार पर हत्या की साजिश, जालसाजी, धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में आरोप पत्र तैयार किया है।
कई जगह ले जाने पर नहीं मिले सुबूत
आस मोहम्मद के बयानों के आधार पर पुलिस उसके बताये गए स्थानों पर लेकर गई लेकिन वहां उसके बयानों के अनुरूप कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को स्पष्ट हुआ कि वह गुमराह कर रहा है। हालांकि मामले में कई सुरक्षा और जांच एजेंसियां जांच कर रही है।
विज्ञापन
ऐसे बदले थे बयान
- आस मोहम्मद ने पकड़े जाने पर पहले कहा, महामंडलेश्वर की हत्या के लिए मुजफ्फरनगर के सलीम ने उसे सुपारी दी थी। फिर बयान बदल दिया कि सलीम नाम के किसी शख्स से वह न कभी मिला है और न जानता है।
- धर्म परिवर्तन कर लिया है शिष्य बनने आया था।
- एक ऐसे संगठन से जुड़ा हूं जो धर्मगुरुओं की हत्या की साजिश रच रहा है।
- संगठन के हैदराबाद, देवबंद और अलीगढ़ के दफ्तरों में रखे हैं हथियार।
- विस्तार से बताने के लिए कहा तो बोला, वह न किसी संगठन से जुड़ा है और न कहीं हथियार रखे हैं।
- गौतमबुद्धनगर की एक युवती ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले में पुलिस ने पूछताछ की तो बोला मैं लव जिहाद के तहत लड़कियों को फंसाता हूं, इसके लिए फंड मिलता है।
दोनों मामलों में भी जल्द करेंगे आरोप पत्र दाखिल
आस मोहम्मद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत आरोप पत्र दाखिल कर दिया गया है। अन्य दोनों मामलों में कार्रवाई की जा रही है। दोनों में जल्द आरोप पत्र दाखिल किए जाएंगे। - निमिष पाटिल, सीओ सदर