फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

Ghaziabad News: करोड़ों रुपये के गबन के मामले में तीन अधिकारियों पर केस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
करोड़ों रुपये के गबन के मामले में तीन अधिकारियों पर केस
विज्ञापन

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश वित्तीय निगम के क्षेत्रीय कार्यालय से 10 फर्मों को अनियमित तरीके से करोड़ों रुपये का ऋण कराकर गबन करने का मामला सामने आया है। आरोप क्षेत्रीय कार्यालय के तीन अधिकारियों पर हैं जो सेवानिवृत हो चुके हैं। मामले में सिहानी गेट थाने में क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी कुसुमलता ने निगम के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात रहीं वरिष्ठ प्रबंधक वित्त आशा शर्मा, अधीक्षक सेवारत विश्वमुनि और सहायक श्रेणी प्रथम किशनपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि जांच में पता चला कि वरिष्ठ प्रबंधक वित्त आशा शर्मा ने अपने कार्यकाल में मैसर्स इलेक्ट्रानिक्स एंड कंप्यूटरर्स इंडिया लिमिटेड गाजियाबाद, मैसर्स डोर्स किंग इंडस्ट्रीज अलीगढ़, मैसर्स राजमहल होटल मेरठ, मैसर्स सिमरन केमिकल्स प्राइवेट लिमिटेड सहारनपुर, मैसर्स आनंद लाक कंपनी अलीगढ़, मैसर्स सिंह परफ्यूम अलीगढ़, मैसर्स विनय टेक्सटाइल अलीगढ़, मैसर्स कंसल डाईकास्टिंग अलीगढ़, मैसर्स मनु लाक अलीगढ़, मैसर्स यूपी रबर मैन्यूफैक्चर्स हाथरस से सांठगांठ करके ऋण दिलाकर करोड़ों रुपये का गबन किया है। इसमें उनका साथ अधीक्षक सेवारत विश्वमुनि और सहायक श्रेणी प्रथम किशनपाल भी देते थे। थाना प्रभारी नरेश कुमार शर्मा का कहना है कि निगम से संबंधित दस्तावेज मांगे गए हैं। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed