फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सोशल ट्रेडिंग युवाओं की जान के लिए बन रहा नासूर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Nov 2022 08:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सोशल ट्रेडिंग युवाओं की जान के लिए बन रहा नासूर
विज्ञापन

गाजियाबाद। सोशल ट्रेडिंग व निवेश युवाओं की जान के लिए नासूर बनता जा रहा है। शातिर सोशल मीडिया पर कुछ रुपये निवेश करने पर रकम दोगुनी करने का झांसा देने की स्कीम देकर युवाओं को जाल में फंसा रहे हैं। ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं जिनमें युवा शातिरों के जाल में फंसकर लाखों रुपये गवां चुके हैं और रुपये वापस न मिलने पर परिजनों को इसका पता चलने के डर से अपनी जान दे रहे हैं। इसी माह ऐसे दो मामले सामने आ चुके हैं।
एक नवंबर को बीटेक की छात्रा साक्षी ने 12वीं मंजिल से कूदकर जान दी थी। वहीं तीन नवंबर को बीटेक के छात्र हार्दिक की 19वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी। दोनों मामलों में पुलिस जांच में पता चला कि दोनों छात्र ने मौत से पहले लाखों रपये की ट्रांजेक्शन की थी। छात्रा साक्षी ने अपने पिता, बहन और बहन के खाते के अलावा दोस्तों से भी रुपये उधार लेकर ब्लैकमेलिंग के जाल में फंसकर करीब दो लाख रुपये भेजे। वहीं छात्र हार्दिक ने भी मौत से पहले टेलीग्राम ग्रुप पर आत्महत्या करने जाने की बात लिखी थी और 25 हजार रुपये किसी को भेजे थे।
विज्ञापन

चीन और जापान के आईपी एड्रेस
पुलिस को जांच में पता चला कि दोनों मामलों में छात्रों ने जिसे रुपये ट्रांसफर किए थे। उनमें चीन व जापान के आईपी एड्रेस ट्रेस हुए हैं। साइबर सेल पुलिस का कहना है कि मामले में शातिरों को भी ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाइजीरियंस ने बिछा रखा है जाल
साइबर एक्सपर्ट ईशान सिन्हा ने बताया कि यह गिरोह नाइजीरियंस का है जो सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर अच्छे मुनाफे की स्कीम का झांसा देकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। ग्रुप के जरिये वह युवाओं को जाल में फंसा रहे हैं। इससे सावधान रहें।
ऐसे दे रहे झांसा
शातिर पहले घर बैठे कमाई का झांसा देते हैं।
सोशल मीडिया पर ग्रुप बनाकर रुपये निवेश करने पर तय समय में अच्छे मुनाफे का झांसा देते हैं।
ऑनलाइन प्रोडक्ट बेचने का टास्क देकर निवेश कराकर कमीशन देने की बात कहते हैं।
वेबसाइट का निजी लॉगइन आईडी-पासवर्ड बनाकर वॉलेट में निवेश व कमीशन के रुपये दिखाते हैं।
आप रुपये निकालने को कहते हैं तो शातिर नियम शर्तों के तहत रुपये नहीं निकालने देते।
शातिर रकम निवेश करने के बाद ही वॉलेट में आई रकम को निकालने का देते हैं झांसा।
ऐसे करके आप शातिरों के जाल में फंसते चले जाते हैं।
ऐसे बचें
- किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी भी अनाधिकारिक वेबसाइट व एप में निवेश न करें।
- डिजिलटल करेंसी के निवेश के लिए आधिकारिक वेबसाइट से ही निवेश करें।
- डिजिटल करेंसी का उतार-चढ़ाव इंटरनेट पर आसानी से देख सकते हैं। किसी के झांसा में न आएं।
- डिजिटल करेंसी का उतार-चढ़ाव ब्लॉकचेन वेबसाइट पर देख सकते हैं जो आधिकारिक है।
- किसी भी ग्रुप पर भेजे गए लिंक व एप को डाउनलोड न करें।
(ऐसा साइबर एक्सपर्ट ईशान सिन्हा ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed