फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

बिल्डर ने धोखाधड़ी कर किसान की 12.60 करोड़ जमीन हड़पी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
बिल्डर ने धोखाधड़ी कर किसान की 12.60 करोड़ जमीन हड़पी
विज्ञापन

गाजियाबाद। 200 करोड़ के घोटाले में बिल्डर ने लोगों को फ्लैट बेचने के नाम पर ही नहीं बल्कि प्रोजेक्ट बनाने के लिए जमीन खरीदने के नाम पर किसानों को भी करोड़ों रुपये की चपत लगाई है। बिल्डर ने दूसरी कंपनी बनाकर संजयनगर के रहने वाले अमित त्यागी से बाहुबली एंक्लेव नाम से कॉलोनी बनाने के नाम पर 12 करोड़ 60 लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि बिल्डर जमीन के 12.60 करोड़ रुपये या 200-200 वर्ग गज के 15 प्लॉट देने का झांसा देकर पावर ऑफ अटार्नी अपने नाम करा ली। फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी का पता चलने पर अमित त्यागी ने मधुबन बापूधाम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
अमित त्यागी ने बताया कि आइडिया बिल्डर के निदेशक राजकुमार जैन और उसके बेटों ने 2017 में मोरटा में उनकी करीब 12.60 करोड़ रुपये की जमीन पर एक कॉलोनी बनाने की बात कही गई थी, जिसमें उन्होंने 12.60 करोड़ रुपये या 200-200 वर्ग गज के 15 प्लॉट देने की बात पर सौदा किया। उनका कहना है कि राजकुमार जैन ने नक्शा पास करवाने के नाम पर पावर ऑफ अटार्नी करवाई और अपने ही परिवार के लोगों के नाम पर प्लॉट की रजिस्ट्री करा ली। इस बीच में में राजकुमार जैन ने उन्हें केवल 19 लाख रुपये दिए। बाकी रकम का तकादा किया तो उन्होंने रुपये देने से इनकार कर दिया और धमकी देने लगे। अमित त्यागी ने मधुबन बापूधाम थाने में विजयंत जैन, प्रतीक जैन, वीरेंद्र, अक्षय, नमन और राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मधुबन बापूधाम थाना प्रभारी डॉ. नीरज तोमर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

नौ आरोपियों को किया जा चुका है गिरफ्तार
पुलिस मामले में राजकुमार जैन, नमन जैन, अक्षय जैन, अनुशा जैन, इंदु जैन, ऋषभ जैन, प्रतीक जैन समेत अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सात केस में जीडीए के अफसर भी शामिल
इस मामले में जैन परिवार व उनके साथियों पर जिले में अलग-अलग थानों में 120 से ज्यादा केस दर्ज हो चुके हैं। इनमें से करीब 50 मामलों में पुलिस आरोपी दाखिल कर चुकी है। अधिकांश केस में बैंक अफसरों की भूमिका संदिग्ध बताई गई है। ये स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक और इलाहाबाद बैंक के अफसर हैं। वहीं इनमें से सात मामलों में जीडीए के अफसरों की मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच व एसआईटी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed