फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

दोहरा हत्याकांड फरार कुनाल ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 12:43 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
दोहरा हत्याकांड फरार कुनाल ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
विज्ञापन

गाजियाबाद। सिहानी में 30 सितंबर की रात शक में पत्नी रेखा पाल और बेटी ताशु की हत्या के मामले में फरार चल रहे बेटे कुनाल ने मंगलवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया है। कोर्ट ने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस कुनाल से पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जी लगाएगी। मामले में रेखा पाल के भाई नितिन ने आरोपी पति संजय कुमार और बेटे कुनाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से कुनाल फरार चल रहा था। पुलिस उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
ई-रिक्शा चालक संजय ने शक में रेखा की हत्या की थी। उसे यह भी शक था कि वह बेटी ताशु को भी अपने साथ गलत दिशा में ले जा रही है। इसी बात पर दोनों में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। 30 सितंबर की रात भी दोनों में विवाद हुआ था तो रेखा ने संजय के थप्पड़ मार दिया। गुस्से में आकर संजय ने बेरहमी से रेखा की फावड़े से गला काटकर हत्या कर दी। उसके बाद चौथी मंजिल पर छत पर सो रही 16 वर्षीय बेटी ताशु की भी हत्या कर दिया थी। पुलिस ने एक अक्तूबर को संजय को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से कुनाल फरार था। सीओ द्वितीय आलोक दुबे का कहना है कि अनुमति मिलने के बाद कुनाल से पूछताछ की जाएगी। पूछताछ के बाद हत्याकांड में उसकी भूमिका का पता चला। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस देती रही दबिश, आंखों में धूल झोंक कोर्ट पहुंचा कुनाल
वारदात के बाद पुलिस ने एक अक्तूबर को ही आरोपी पति संजय पाल को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन मृतका के भाई नितिन ने संजय और कुनाल दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से कुनाल को पकड़ने के लिए 10 दिन तक दबिश दे रही थी लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

संजय ने कहा था, दादा को दिखाने अस्पताल है कुनाल
वारदात के बाद संजय ने पुलिस को बताया था कि उसका बेटा कुनाल पिता खेमचंद को अस्पताल में दिखाने गया है। वह रात में वहीं रुका था। पुलिस ने बताया कि वारदात के बाद एक अक्तूबर की रात को खेमचंद तो घर वापस लौट आए लेकिन कुनाल वापस नहीं आया। पूछताछ में खेमचंद ने बताया कि कुनाल उनके साथ ही था अस्पताल से कहां चला गया इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है। इससे पुलिस का शक उस पर भी गहरा गया। तभी से पुलिस उसकी तलाश में लगी थी। कोर्ट में आत्मसमर्पण के बाद अब पुलिस उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उसके बाद ही उसकी भूमिका साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed