फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father beat daughter and stabbed wife for not bringing bedsheet in Mussoorie Ghaziabad

Ghaziabad: पिता बना जल्लाद, चादर न लाने पर बेटी को बेरहमी से पीटा, बचाव में आई पत्नी को चाकू से गोदा

Thu, 13 Oct 2022 01:27 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Thu, 13 Oct 2022 01:27 AM IST
सार

बेटी को पिटता देखकर बीच-बचाव में मां शबाना आई तो पति-पत्नी के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शादाब ने पत्नी शबाना (35) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Father beat daughter and stabbed wife for not bringing bedsheet in Mussoorie Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी में पांच साल की बेटी शबा ने चादर नहीं लाकर दी तो पिता शादाब ने उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव में मां शबाना आई तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर शादाब ने पत्नी शबाना(35) पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। लहूलुहान हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गया। शोर सुनकर मौके पर पड़ोसियों ने जाकर देखा तो वह शबाना खून से लथपथ तड़प रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शबाना को अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत में उसे जिला संयुक्त अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना बुधवार रात साढ़े आठ बजे की है।

विज्ञापन

शबाना की बहन मुस्कान पड़ोस में ही किराये के मकान में रहती हैं। मुस्कान ने बताया कि वह शबाना के घर गई हुई थीं। खाना खाया जा रहा था। इसी दौरान शादाब ने शबा से लेटने के लिए चादर लाने के लिए कहा लेकिन शबा ने खेल में सुना नहीं तो उसकी पिटाई कर दी। बहन शबाना उसे बचाने आई तो शादाब ने पास में रखे चाकू से छाती, कमर, पेट और पैर पर वार कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शादाब मूलरूप से देवबंद के रहने वाला है। वह काफी समय से मसूरी में रह रहा है। यहां वह एक मीट फैक्टरी में काम करता है। शादाब के दो बेटे और एक बेटी है। मसूरी थाना प्रभारी रविंद्र चंद्र पंत ने बताया कि महिला की अस्पताल मृत्यु हो गई। आरोपी पति फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पड़ोस में रहने वाली मृतका की बहन से मामले की जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed