{"_id":"6345c71a046c7647b338dceb","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2459004103","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर शातिरों ने ठगे 66 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर शातिरों ने ठगे 66 हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के नाम पर शातिरों ने ठगे 66 हजार
गाजियाबाद। कविनगर क्षेत्र निवासी संजीव कुमार से शातिर ने ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी देने के नाम पर शातिर ने 66 हजार रुपये ठग लिए। शातिर ने काम देने के बाद आईडी में 70 हजार रुपये और जोड़ने के लिए कहा लेकिन ठगी का शक होने पर संजीव ने रुपये नहीं डाला और पुलिस से मामले की शिकायत की।
संजीव का कहना है कि उनके पास ऑनलाइन कमीशन के आधार पर पार्ट टाइम नौकरी का एक मेसेज आया। मेसेज में दिए गए लिंक पर क्लिक किया तो उन्होंने उनकी एक आईडी बना दी और सौ रुपये डाल दिए। इसके बाद शातिरों ने उन्हें काम दिया। जिसमें उन्होंने आईडी में पहले 6500 रुपये डाले। इसके बाद शातिर उस रकम को लौटाने के लिए और रुपये डालने के लिए कहने लगे। ऐसा करके उन्होंने उनसे 66 हजार रुपये ले लिए। शातिर इसके बाद 70 हजार रुपये और देने की बात कहने लगे लेकिन उन्हें ठगी का पता चला तो उन्होंने रुपये देने से इन्कार कर दिया। मामले में उन्होंने कविनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कविनगर थाना प्रभारी अमित कुमार का कहना है कि मामले की जांच में साइबर सेल की मदद ली जा रही है। शातिर को ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है।