{"_id":"63277db707c2201c832dfff3","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2447444195","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेड एप्पल मामले में दो और एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेड एप्पल मामले में दो और एफआईआर दर्ज
सार
रेड एप्पल मामले में दो और एफआईआर दर्ज गाजियाबाद।दूसरे मामले में मोदीनगर के रमाशंकर ने बताया कि उन्होंने 2013 में होर्डिंग में लगे विज्ञापन को देखकर रेड एप्पल की मंजू जे होम्स में फ्लैट बुक कराया था।फ्लैट की कीमत 34 लाख रुपये बताई गई थी जिसमें से सात लाख 81 हजार रुपये बतौर पेशगी दिए गए थे।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेड एप्पल मामले में दो और एफआईआर दर्ज
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन में रेड एप्पल व अन्य फर्जी कंपनियां बनाकर लोगों को फ्लैट बेचने के नाम पर 200 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ दो और एफआईआर दर्ज हुुई है। दोनों मामलों में आरोपियों ने करीब 60 लाख रुपये हड़प लिए फ्लैट नहीं दिया।
पहले मामले में मोदीनगर के जयप्रकाश ने करीब 26 लाख में फ्लैट बुक कराया था। पांच लाख रुपये नकद बिल्डर को दिए गए थे। बाकी का लोन कराकर बिल्डर के खाते में भेज दिए गए। आज तक उन्हें फ्लैट नहीं दिया गया। साथ ही फ्लैट पर लोन कराए पैसे की किस्त भी भरनी पड़ रही है। दूसरे मामले में मोदीनगर के रमाशंकर ने बताया कि उन्होंने 2013 में होर्डिंग में लगे विज्ञापन को देखकर रेड एप्पल की मंजू जे होम्स में फ्लैट बुक कराया था। फ्लैट की कीमत 34 लाख रुपये बताई गई थी जिसमें से सात लाख 81 हजार रुपये बतौर पेशगी दिए गए थे। बचे हुए 24 लाख 88 हजार का लोन स्वीकृत कराकर बिल्डर के खाते में हस्तांतरित कर दिया था। 2017 में फ्लैट देने का वाद था लेकिन आज तक फ्लैट नहीं मिला है।
दोनों मामलों में बिल्डर राजकुमार जैन, प्रतीक जैन, अनुशा जैन, इंदू जैन, निखिल जैन, रिषभ जैन, अक्षय जैन, नमन जैन, मुकेश गोस्वामी, वीरेंद्र जैन, प्रवीन मित्तल व एसबीआई के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच क्राइम ब्रांच को हस्तांतरित कर दी गई है।