फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

अश्लील वीडियो बनाकर एफडी के 45 लाख रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 01:42 AM IST
सार

सदरपुर निवासी नवनीत कुमार चौधरी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि उनके पिता आलम सिंह को जमीन बेचने के एवज में 50 लाख रुपये मिले थे, जिसकी उन्होंने 19 अप्रैल को गोविंदपुरम स्थित बैंक में एफडी करा दी थी। एफडी को हड़पने के लिए उसने जूस में नशील पदार्थ मिलाकर नशे की हालत में अश्लील वीडियो बना लिया। सद्दाम ने आलम सिंह के नाम से नया खाता खुलवाया जिसके बाद डुप्लीकेट एफडी पर लोन दिलवाकर 30 अक्तूबर 2021 से 21 फरवरी 2022 के बीच 30 लाख 95 हजार अपने खाते में हस्तांतरित करा लिए।

विज्ञापन
ghaziabad

विस्तार

अश्लील वीडियो बनाकर एफडी के 45 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम थाना क्षेत्र में व्यक्ति को नशीला पदार्थ पिलाने के बाद अश्लील वीडियो बनाकर एफडी के 45 लाख खाते में हस्तांतरित करा लिए। सदरपुर निवासी नवनीत कुमार चौधरी द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया कि उनके पिता आलम सिंह को जमीन बेचने के एवज में 50 लाख रुपये मिले थे, जिसकी उन्होंने 19 अप्रैल को गोविंदपुरम स्थित बैंक में एफडी करा दी थी। सदरपुर निवासी सद्दाम हुसैन से परिचय होने के चलते आलम सिंह का उसके घर आना-जाना था। एफडी को हड़पने के लिए उसने जूस में नशील पदार्थ मिलाकर नशे की हालत में अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए सद्दाम ने स्टांप पेपर पर आलम सिंह के हस्ताक्षर करा लिए। इसके बाद बैंक में स्टांप पेपर पर एफडी के चोरी होने का शपथ पत्र देते हुए डुप्लीकेट एफडी बनवा ली। सद्दाम ने आलम सिंह के नाम से नया खाता खुलवाया जिसके बाद डुप्लीकेट एफडी पर लोन दिलवाकर 30 अक्तूबर 2021 से 21 फरवरी 2022 के बीच 30 लाख 95 हजार अपने खाते में हस्तांतरित करा लिए। बाद में 14 लाख पांच हजार रुपये भी खाते में हस्तांतरित कर लिए। इस संबंध में सद्दाम हुसैन से शिकायत करने पर उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए चुप रहने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed