{"_id":"631ceb731ca6665c3d08b695","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd2443376128","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा को अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा को अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की दी धमकी
विज्ञापन

गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र में फेसबुक पर दोस्ती न करने पर छात्रा को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने दोस्ती न करने और सोने की चेन न देने पर उसकी अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने की धमकी दी है। ऐसा करके युवक ने छात्रा से सोने की चेन ले ली। मामले में परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
छात्रा 12वीं कक्षा की छात्रा है। उनका कहना है कि फेसबुक पर उनके पास शाहरुख खान नाम के युवक की रिक्वेस्ट आई। उन्होंने उसे दोस्त नहीं बनाया तो उनके पास मेसेंजर पर मेसेज भेजकर धमकी देने लगा कि अगर दोस्ती नहीं की और सोने की चेन नहीं दी तो वह फोटो वायरल कर देगा। डर से छात्रा ने सोने की चेन देने की हां कर दी तो युवक चेन लेने खुद नहीं आया उसने नंदग्राम के एक क्षेत्र में रखवाई और छात्रा के वहां से जाने के बाद उठा ली। इसके बाद भी युवक मेसेज करके दो लाख रुपये की मांग करता रहा। रुपये न देने पर उसने फेसबुक प्रोफाइल से उसकी फोटो निकालकर अश्लील बनाकर वायरल कर दी। नंदग्राम थाना प्रभारी रमेश चंद सिद्धू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को ट्रेस करके पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।