फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

प्राधिकरण की जमीन का सौदा कर लाखों रुपये हड़पे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
प्राधिकरण की जमीन का सौदा कर लाखों रुपये हड़पे
विज्ञापन

गाजियाबाद। गौतमबुद्धनगर के हैबतपुर निवासी अंकित कुमार गुप्ता से बिल्डर ने प्राधिकरण की जमीन को किसान की बताकर सौदा कर दिया और चार लाख रुपये हड़प लिए। आरोप है कि उन्होंने बिल्डर को जो चेक दिए बिल्डर ने उन पर फर्जीवाड़ा करके बाउंस कराकर उन्हें नोटिस भी भिजवाया। मामले में उन्होंने विजयनगर थाने में बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अंकित का कहना है कि वह आवासीय जमीन देख रहे थे तो उनके एक परिचित ने एसवी कांव बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विकास शर्मा से मुलाकात कराई। विकास के साझेदार आशीष गुप्ता ने उन्हें बुलंदशहर के इनायतपुर में जमीन दिखाई, जो किसान की जमीन बताई गई। उन्होंने 200 वर्ग गज जमीन का 18 लाख रुपये में सौदा कर दिया। फर्जीवाड़ा होने का पता चला तो उन्होंने जमीन लेने से मना किया और रुपये वापस मांगे। आरोप है बिल्डर ने उन्हें दो चेक दिए। बाद में पता चला बिल्डर ने जो चेक उन्हें दिए वह खाता दो साल पहले सीज हो चुका है। ऐसा करके बिल्डर ने उसने चार लाख रुपये हड़प लिए। अब रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि मामले में विकास शर्मा, आशीष गुप्ता और कृष्ण कश्यप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed