फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   wife suicide husband not take her to celebrate rakshabandhan

नहीं रही कोमल: रक्षाबंधन मनाने पति नहीं ले गया मायके पत्नी ने लगाई आग, बाइक की टंकी से निकाला था पेट्रोल

Sun, 14 Aug 2022 01:03 AM IST
गाजियाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: गाजियाबाद ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2022 01:03 AM IST
सार

कोमल जब घर के बाहर खड़ी बाइक में से पेट्रोल निकालने पहुंची तो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोमल बाइक में से पेट्रोल निकालकर घर के अंदर जाती नजर आ रही है। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई।

विज्ञापन
wife suicide husband not take her to celebrate rakshabandhan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

रक्षाबंधन पर मसूरी के यामीन गढ़ी निवासी कोमल का मायके जाने के लिए पति सोनू से विवाद हो गया। गुस्से में आकर कोमल ने घर से बाहर खड़ी बाइक की टंकी से पेट्रोल निकालकर खुद पर उड़ेल लिया और आग लगा ली। वह घर के बाहर की ओर भागी तो सोनू और आसपास के लोगों ने किसी तरह कोमल को बचाया हालांकि आग पर काबू पाने तक वह काफी झुलस गई। परिजनों ने उसे डासना सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे दिल्ली एम्स के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


कोमल का मुरादनगर के गांव कुम्हैड़ा में मायका है। वह रक्षाबंधन पर मायके जाने के लिए सोनू से कह रही थी लेकिन सोनू ने काम होने की बात कहकर जाने से इनकार कर दिया। सोनू ने कहा कि वह खुद चली जाए। इतने में दोनों में विवाद हो गया तो गुस्से में आकर कोमल बोतल लेकर घर के बाहर गई और बाइक में से पाइप निकाल कर पेट्रोल निकाल लिया। इसके बाद वह घर के अंदर गई और अपने ऊपर डालकर आग लगा ली। सोनू और उसकी मां कमलेश ने कोमल पर पानी डालकर आग को बुझाया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी रविंद्र चंद पंत ने बताया कि महिला 10 से 15 प्रतिशत झुलस गई है। महिला का इलाज कराया जा रहा है। मामले में पति सोनू के खिलाफ शांति भंग की धारा में कार्रवाई की गई है। पति ने भी पुलिस को पत्नी के खिलाफ फंसाने और बदनाम करने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात सीसीटीवी में हुई कैद
कोमल जब घर के बाहर खड़ी बाइक में से पेट्रोल निकालने पहुंची तो पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। कोमल बाइक में से पेट्रोल निकालकर घर के अंदर जाती नजर आ रही है। सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed