फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ghaziabad

सीबीआई अधिकारी बन बुजुर्ग से उतरवाई हीरे की अंगूठी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
ghaziabad
सीबीआई अधिकारी बन बुजुर्ग से उतरवाई हीरे की अंगूठी
विज्ञापन

गाजियाबाद। शहर में अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर गहने उतरवाने वाला गिरोह घूम रहा है। यह शातिर चोरी का डर दिखाकर लोगों से गहने उतरवाकर बैग में रखने के बहाने लेकर भाग जा रहे हैं। ऐसी ही एक वारदात गोविंदपुरम निवासी 68 वर्षीय सुबोध कुमार अग्रवाल के साथ हुई। बदमाश ने उन्हें खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया और चोरी का डर दिखाकर हीरे की अंगूठी उतरवा लेकर भाग गया। उन्होंने नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

सुबोध ने बताया कि वह नवयुग मार्केट में कपड़े लेने गए थे। इसी दौरान वह पीएनबी के पास पान लेने के लिए रुके तभी पीछे से बाइक सवार आए एक व्यक्ति ने उन्हें रोक लिया और कई आवाज लगाने की बात कहने लगा। सुबोध ने कोई आवाज न सुनने की बात कही। इस पर बाइक सवार ने खुद का सीबीआई का अधिकारी बताया और नवयुग मार्केट में चोरी की घटनाएं होने का डर दिखाकर अंगूठी उतरवाकर बैग में रखने के लिए कहने लगा। इसके बाद वह नंबर देखने के बहाने बात करने लगा और अंगूठी ले ली। नगर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार खारी का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है, पहचान कर जल्द ही बदमाश को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed