{"_id":"62d313308841e97cb43824ac","slug":"ghaziabad-ghaziabad-city-news-gbd241636770","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल संरक्षण आयोग ने छह बच्चों को बाल श्रम से कराया मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल संरक्षण आयोग ने छह बच्चों को बाल श्रम से कराया मुक्त
विज्ञापन

गाजियाबाद। राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग ने विजयनगर थाना क्षेत्र में बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाकर चाय व ऑटो पार्ट्स की दुकान से छह बाल श्रमिकों को मुक्त कराया और बच्चों को बाल कल्याण समिति के सामने पेश किया। साथ ही बाल श्रम कराने वालों के खिलाफ श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने विजयनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ. रूपाली का कहना है कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग दिल्ली, श्रमायुक्त कानपुर और उपश्रमायुक्त गाजियाबाद के निर्देश पर बाल श्रम के खिलाफ अभियान चलाया गया। 15 जुलाई को टीम ने गोशाला चौकी के पास हीरा मोटर्स एंड स्कूटी रिपेयर्स के यहां चेकिंग की, जहां से तीन बाल श्रमिक करते मिले। तीनों बच्चों को वहां से मुक्त कराया। इसके बाद टीम ने गोशाला स्थित नरेश कुमार चाय की दुकान पर गई। वहां से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। सेक्टर नौ विजयनगर में अन्नू ऑयल पार्ट्स से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया और विश्वकर्मा आटो से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया। उन्होंने बताया कि बाल श्रम कराने के मामले में चाय की दुकान के मालिक नरेश कुमार, विश्वकर्मा आटो के राकेश शर्मा, अन्नू ऑयल पार्ट्स के गंगाशरण स्वामी और हीरा मोटर्स बाइक एंड स्कूटी रिपेयर्स के उबैद स्वामी के खिलाफ बाल श्रम प्रतिषेध और विनियमन अधिनियम की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। विजयनगर थाना प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।